Advertisement Carousel

डकैती कांड का खुलासा, 4 गिरफ्तार, 1 पिस्टल, 1 देशी कट्टा, 5 मोबाइल बरामद

बिलासपुर / कांग्रेस नेता के घर सशस्त्र डकैती मामले में 4 डकैतों को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिल गई है। पकड़े गए आरोपियों के पास से एक पिस्टल, एक देशी कट्टा, पांच मोबाइल, पांच हजार रुपए बरामद किया है। अभी भी डकैती कांड का मुख्य आरोपी समेत 6 लोग फरार हैं। पुलिस उन सभी आरोपियों की तलाश कर रही है।

एसएसपी पारूल माथुर ने बताया कि 13 जनवरी को मस्तूरी लिमतरा निवासी कांग्रेस नेता टाकेश्वर पाटले के घर दिनदहाड़े नकाबपोश डकैतों ने कट्टे व चाकू की नोक पर नगदी ढाई लाख और सोने चांदी के आभूषण लूटकर भाग गए थे। जांच में डकैतों की तस्वीर सीसीटीवी फुटेज में आने पर पुलिस ने जांच तेज कर दी। इस दौरान लावर निवासी अजय ध्रुव की पहचान हुई। पुलिस ने अजय को गिरफ्तार किया।उससे पूछताछ में अहम राज उगले। उसने बताया कि लिमतरा निवासी कांग्रेसी नेता टाकेश्वर पाटले के द्वारा उसे और माता पिता को जेल भिजवाया था। इस दौरान जेल में रमजान से मुलाकात हुई थी। जेल से छूटने के बाद अजय ध्रुव ने कांग्रेस नेता पाटले से बदला ने अन्य साथियों के साथ मिलकर डकैती की योजना बनाई थी। 13 जनवरी को दिनदहाड़े घटने को अंजाम दिया गया। पुलिस ने डकैती कांड के 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी प्रोफेशल बदमाश है जिनके पहले से कई आपराधिक रिकार्ड है। गिरफ्तार आरोपियों में आनंद टोप्पो, छोटू सिंह,अजय ध्रुव, दुर्गेश ध्रुव शामिल है। इस मामले के 6 आरोपी अब भी फरार है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

error: Content is protected !!