Tuesday, April 1, 2025
Uncategorized भाजपा यदि काला झंडा की गलत परंपरा चाहती है...

भाजपा यदि काला झंडा की गलत परंपरा चाहती है तो सभी भाजपा नेताओं को काला झंडा दिखायेंगे-कांग्रेस

-

प्रदेश में रहने वाले भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं के सभी कार्यक्रमों में काला झंडा दिखाया जायेगा

रायपुर/ भाजपा द्वारा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के आगमन पर काले झंडे दिखाने संबंधी बयान पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति व्यक्त किया है। राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय, विधायक देवेन्द्र यादव, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला, युवा कांग्रेस अध्यक्ष कोको पाढ़ी, एनएसयूआई अध्यक्ष नीरज पांडेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी यदि यह अभद्र परंपरा शुरू करना चाहती है तो यही सही। कांग्रेस, भाजपा को उसी तर्ज पर जवाब देगी।

भारतीय जनता पार्टी के कोई भी बड़ा-छोटा राष्ट्रीय नेता छत्तीसगढ़ आयेगा तो कांग्रेस के कार्यकर्ता भाजपा से दो कदम आगे बढ़कर उसी तर्ज पर काले झंडे दिखायेंगे, मंच पर चढ़कर मुंह पर कालिख पोत कर स्वागत करेंगे। स्वागत प्रदेश के बाहर के ही नहीं राज्य में रहने वाले भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी भी प्रदेश में जहां-जहां कार्यक्रम में जायेंगे कांग्रेस के कार्यकर्ता उनको काला झंडा दिखायेंगे, उनके ऊपर कालिख पोतेंगे।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि हम इस प्रकार की अपशिष्ट और अभद्र परंपराओं की शुरुआत नहीं चाहते यह शुरुआत भाजपा करती है तो हम उसका जवाब उसी के तरीके से देंगे।

Latest news

महादेव बेटिंग एप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर FIR दर्ज

रायपुर: महादेव बेटिंग एप घोटाले में केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छत्तीसगढ़ के...

नारायणपुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, माओवादियों की साजिश नाकाम

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों को एक और बड़ी सफलता मिली...

वक्फ बोर्ड भूमि घोटाले में मुख्य पीड़ित बने मुसलमान – हर्ष रंजन

द्वारा: हर्ष रंजन, वरिष्ठ पत्रकारदेश में सेना और रेलवे...

भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस: जिला एवं मंडल स्तर पर संयोजकों की नियुक्ति

बैकुण्ठपुर। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के सफल आयोजन के लिए प्रदेश...
- Advertisement -

होटल में जुआ खेलते 11 गिरफ्तार, 65,200 रुपये नकद जब्त

रायपुर। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम...

पुलिस रिमांड में ठगी के आरोपी की मौत, परिजनों ने लगाया पिटाई का आरोप

धमतरी। जिले में पुलिस रिमांड के दौरान एक ठगी के आरोपी की मौत...

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!