Advertisement Carousel

नारायणपुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, माओवादियों की साजिश नाकाम

Breaking News label banner isolated vector design

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों को एक और बड़ी सफलता मिली है। माओवादियों द्वारा लगाए गए 5 किलोग्राम वजनी आईईडी को बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

सूत्रों के अनुसार, थाना धनोरा क्षेत्र के राजपुर-झारा मार्ग पर सुरक्षाबलों ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत इस आईईडी को खोजा। 38वीं वाहिनी आईटीबीपी, जिला पुलिस बल और बीडीएस टीम की संयुक्त कार्रवाई में इस खतरनाक विस्फोटक को बरामद किया गया। सुरक्षाबलों की मुस्तैदी के चलते एक बड़ा हादसा टल गया।

गौरतलब है कि माओवादी इन इलाकों में सुरक्षाबलों और आम नागरिकों को निशाना बनाने के लिए लगातार आईईडी बिछा रहे हैं। पिछले एक साल में 42 से अधिक आईईडी बरामद कर नष्ट किए जा चुके हैं। सुरक्षाबलों की सतर्कता से एक बार फिर बड़ी दुर्घटना होने से बच गई।

इस घटना के बाद नारायणपुर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि उन्हें किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु या गतिविधि दिखाई दे, तो तुरंत सुरक्षाबलों को सूचित करें ताकि किसी भी अनहोनी को टाला जा सके।

error: Content is protected !!