Advertisement Carousel

महादेव बेटिंग एप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर FIR दर्ज

रायपुर: महादेव बेटिंग एप घोटाले में केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत 21 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। इस मामले में बघेल को आरोपी नंबर 6 बनाया गया है।

FIR में शामिल प्रमुख नाम:

भूपेश बघेल (पूर्व मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़)
सौरभ चंद्राकर (महादेव एप प्रमोटर)
रवि उप्पल (महादेव एप प्रमोटर)
अशीम दास, सतीश चंद्राकर, चंद्रभूषण वर्मा, भीम सिंह समेत अन्य आरोपी

क्या है पूरा मामला?

CBI की जांच के अनुसार, महादेव बेटिंग एप के प्रमोटरों ने अवैध सट्टेबाजी के जरिए करोड़ों रुपये की हेराफेरी की और इसके जरिए राजनीतिक रसूखदारों को भी आर्थिक लाभ पहुंचाया गया। जांच में यह सामने आया कि महादेव एप के जरिए ब्लैक मनी को सफेद करने का बड़ा खेल खेला जा रहा था।

भूपेश बघेल पर क्या हैं आरोप?

CBI के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महादेव एप के प्रमोटरों से करोड़ों रुपये की ‘प्रोटेक्शन मनी’ ली थी। जांच एजेंसी ने इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार के कई पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।

CBI की अगली कार्रवाई क्या होगी?

इस मामले में CBI जल्द ही आरोपियों को समन भेज सकती है और पूछताछ के लिए बुला सकती है। साथ ही, जांच एजेंसी आरोपी व्यक्तियों की आर्थिक लेन-देन और संपत्तियों की गहन जांच करने की तैयारी कर रही है

इस पूरे मामले पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और अन्य आरोपियों की प्रतिक्रिया आनी बाकी है। देशभर में इस बड़े घोटाले को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है

error: Content is protected !!