कोंडागांव / अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव के द्वारा भारत माता की प्रतिमा के समक्ष पुलवामा में शहीद हुए वीर सैनिको के छायाचित्र पर तिलक लगाकर पुष्प माला अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया गया।
14 फरवरी 2019 को, जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारतीय सुरक्षा कर्मियों को ले जाने वाले सी०आर०पी०एफ० के वाहनों के काफिले पर आत्मघाती हमला हुआ, जिसमें 45 भारतीय सुरक्षा कर्मियों की जान गयी थी। यह हमला जम्मू और कश्मीर के पुलवामा ज़िले के अवन्तिपोरा के निकट लेथपोरा इलाके में हुआ था। शहीद जवान अमर रहे के जयघोष के बाद सभी वीर जवानों को दो मिनिट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव के उपाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा, सचिव उमेश साहू, कोषाध्यक्ष उपेंद्र सेन, मीडिया प्रभारी सोमेश्वर भारती, पूर्व सैनिक अमृत लाल देवांगन, परदेशी साहू, रवि ठाकुर, कमलेश्वर धुर्व, कार्यरत सैनिक श्रीकांत तिवारी, कमल नेताम, उपाध्यक्ष नगरपालिका परिषद कोंडागाँव जसकेतु उसेंडी, जिला संयोजिका दुर्गा वाहिनी कुमारी ओम कुमारी मानिकपुरी, विश्व हिंदू परिषद कार्यकारिणी अध्यक्ष क्रांति लाल साहू, कमलेश दुबे, देवानंद सोनवानी, रानी धुर्व, अंजू बघेल, बसंती बघेल, चंदा धुर्व और आम नागरिक उपस्थित रहे।
