गरियाबंद / गरियाबंद जिले में एक बार फिर वन्यजीव की मौत का मामला सामने आया है इस बार मादा भालू मृत अवस्था में ग्रामीणों को मिला, जिसके बाद वन विभाग के कर्मचारी व पशु चिकित्सकों की उपस्थिति में पोस्टमार्टम कराया गया।
पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक डॉक्टर कवर का कहना है कि सीने में 15 दिन पुराना जख्म है जिस पर कीड़े लग चुके थे जिसके चलते भालू की मौत हुई है भालू को जख्म कैसे लगा यह पूछे जाने पर डॉक्टर कंवर का कहना है कि यह बता पाना एकदम से संभव नहीं है कि किन कारणों के चलते जख्मी हुआ किंतु किसी चीज से उसको सिने मे चोट लगा है ऐसा अनुमान है जिसके चलते जख्म गहरा हो गया था और ऐसे अवस्था में भालू के जख्मों पर कीड़े पड़ गए थे जिससे उसकी मौत हुई है।
घटना गोबरा कगोबरा जगँल की है वहीं लोग अपनी तरफ से कई तरह के कयास इसे लेकर लगा रहे हैं। वन विभाग ने पोस्टमार्टम के बाद भालू के शव को राजपत्रित वन अधिकारी की उपस्थिति में अंतिम संस्कार करवाया है।



