कांग्रेस के अन्याय के खिलाफ भाजपा का उग्र प्रदर्शन
कोरिया / भाजपा जिला कोरिया के द्वारा आज जनकपुर मण्डल में प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा घोर अनियमितता व भ्रष्टाचार को लेकर आयोजित विरोध प्रदर्शन में पंचायत सचिव स्व. छत्रपाल सिंह को न्याय दिलाने, अवैध रेत उत्खनन बन्द करने, किसानों को खाद की आपूर्ति, भरतपुर तहसील में 30-40 वर्षो से घर बनाकर रह रहे लोगो को भू स्वामी पट्टा प्रदान करने को लेकर उग्र आंदोलन किया गया।
आपको बता दे कि जिले के भरतपुर के नेरुआ पंचायत के सचिव ने 22 फरवरी को पेड़ पर लटक कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक सचिव के पास से सुसाइड नोट में भरतपुर जनपद पंचायत सीईओ अनिल अग्निहोत्री और पंचायत इंस्पेक्टर राजकुमार पाण्डेय जनपद भरतपुर के द्वारा बलदाऊ यादव सचिव से 50,000 लेकर मुझे नेरुआ पंचायत के अतिरिक्त प्रभार से भगाए साथ ही रवि प्रताप सिंह बाबा जनकपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के द्वारा के मेरी वित्तीय प्रभात से हटाने के कारण इन लोग से होकर परेशान होकर सुसाइड किया। सुसाइड का कारण CEO भरतपुर पंचायत स्पेक्टर राजकुमार पाण्डेय एवं रवि प्रताप सिंह (बाबा भैया) भगवानपुर, इन तीनों के मिलीभगत से मेरी जान दिये। नोट में यहा भी लिखा था मेरी बाल बच्चों का कोई दोष नहीं है कृपया बाल बच्चों को परेशान नहीं करें। मृतक सचिव छत्रपाल सिंह के बेटे रवि प्रताप सिंह ने आरोप लगाया था कि जनपद सीईओ लगातार किसी ना किसी बात को लेकर परेशान कर रहे थे ।उन्होंने सचिव व प्रभार छीन लिया था और गढ़वार पंचायत भेजने की बात कही थी लेकिन पंचायत का भी प्रभारी नहीं सौंपा इस से परेशान होकर सचिव छत्रपाल सिंह ने पेड़ पर लटक कर फांसी लगा ली।
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जयसवाल ने आरोप लगाया कि 22 फरवरी को सचिव ने आत्महत्या कर ली थी जहां पर एक सुसाइड नोट भी मिला था जिनमें कांग्रेस के बड़े नेता का नाम है और कई अधिकारी का भी नाम है पुलिस सरकार के दबाव पर अभी तक सुसाइड नोट पर जिन लोगों के नाम हैं उन पर एफ आई आर दर्ज नहीं किया गया है। इसके साथ ही अवैध रेत उत्खनन बन्द करने, किसानों को खाद की आपूर्ति, भरतपुर तहसील में 30-40 वर्षो से घर बनाकर रह रहे लोगो को भू स्वामी पट्टा प्रदान करने को लेकर भी किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष ने जमकर आवाज उठाया।

