कोरिया / जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2017-18 के अंतर्गत “शारिरिक दक्षता परीक्षा” (P.E.T.) जो 04 जनवरी 2021 से आयोजित होनी थी, वह अब 25 जनवरी 2021 से होगी। सरगुजा रेंज अंतर्गत गवर्मेन्ट पी जी कॉलेज अम्बिकापुर में 25 जनवरी से 4 फरवरी 2021 तक उक्त शारिरिक दक्षता परीक्षा होगी। इसके अंतर्गत ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला फेक, 100 मीटर दौड़, एवं 800 मीटर दौड़ प्रतिस्पर्धा होगी।

