नरसिंहपुर / राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को लेकर कालीचरण महाराज द्वारा कहे गए अपशब्दों का मामला अभी थमा नहीं था कि एक और बाबा ने महात्मा गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में सोमवार को भागवत कथा वाचक तरुण मुरारी बापू ने महात्मा गांधी को देशद्रोही बताया है। इस मामले में तरुण मुरारी बापू के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
तरुण मुरारी बापू ने नरसिंहपुर में एक कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘”गांधी ने देश को विभाजित किया, वह एक देशद्रोही थे।” तरुण मुरारी बापू ने कहा, ”महात्मा गांधी न तो महात्मा है और न ही राष्ट्रपिता हो सकते हैं। उन्होंने जीते-जी देश के टुकड़े कर दिए, उन्हें देशद्रोही कहा जाना चाहिए।” उनके इस बयान पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज कराते हुए पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया था और इस मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी।
