बिलासपुर / प्रदेश में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन ने दस्तक दे दिया है। बिलासपुर में ओमिक्रॉन के पहले मरीज की पुष्टि हुई है। शहर के 52 वर्षीय व्यक्ति ओमिक्रॉन पॉजिटिव मिले हैं। एक माह पहले संयुक्त अरब अमीरात से ये शहर लौटे थे। फिलहाल आइसोलेशन अवधि पूर्ण करने के बाद अब वे स्वस्थ्य हैं। परिवार के अन्य लोगों का रिपोर्ट भी नेगेटिव आया है। एहतियातन स्वास्थ्य विभाग ने आसपास के क्षेत्र में डोर टू डोर सर्वे के निर्देश दिए हैं।
दरअसल, शहर के 52 वर्षीय व्यक्ति बीते 26 नवंबर को फैमिली टूर में संयुक्त अरब अमीरात के दुबई गए थे। यहां से टूर के बाद 4 दिसंबर को परिवार वापस शहर पहुंचा। जिसके बाद एहतियातन उनका कोरोना टेस्ट कराया गया। जिसमें परिवार के दो सदस्यों का रिपोर्ट पॉजिटिव आया। इस दौरान 14 दिसंबर को जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए इनका सैंपल भुवनेश्वर भेजा गया। जिसका रिपोर्ट आज स्वास्थ्य विभाग को मिला है। इसमें 52 वर्षीय एक व्यक्ति में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन की पुष्टि हुई है। पहले ओमिक्रोन की पुष्टि होने के बाद अब स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग ने एहतियातन आसपास के क्षेत्र में डोर टू डोर सर्वे के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग भी किया जा रहा है। हालांकि राहत की बात एक यह भी है कि, ओमीक्रोन संक्रमित 52 वर्षीय मरीज अब स्वस्थ्य है। आइसोलेशन अवधि उन्होंने पूर्ण कर लिया है और परिवार के अन्य सदस्यों की भी रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
