कोरिया / वर्ष 2020 में कोरिया जिले में घटित अपराधिक घटनाओं में कुछ ऐसी घटनाएं थी जिसमें अपराध को अंजाम देने के तरीके विविध और हाईटेक थे, अपराधियों द्वारा वारदात को अंजाम देने के लिए नवीन तकनीक और संचार के साधनों का इस्तेमाल किया गया और वारदात को अंजाम देने में सफल रहे। कोरिया पुलिस की मुस्तैदी और योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर अपराधियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की।

जिले में घटित ऐसे कुछ वारदातों का विवरण इस प्रकार है –
1. मेट्रीमोनियल साईट से धोखाधड़ी करने वाला नाईजीरियन, कोरिया पुलिस की गिरफ्त में-मामला कोरिया जिले के थाना बैकुण्ठपुर का है, प्रार्थी श्री उपेन्द्र साहू आ0 स्व0 सुदामा प्रसाद साहू निवासी तलवापारा बैकुण्ठपुर के षिकायत पर थाना बैकुण्ठपुर में अपराध धारा 419,420 ता0हि0 का मुकदमा कायम किया गया कि इसकी छोटी बहन के साथ आरोपी रोहन मिश्रा के नाम से फर्जी छत्प् ;छवद त्मेपकमदज प्दकपंदद्ध बनकर श्रममअंदेंजीपण्बवउ वेबसाईट के माध्यम से षादी करने का झंासा देकर एवं अपना च्तवचमतजल प्दकपं ज्तंदेमित कर भारत में सेटल होने के नाम पर कस्टम चार्ज एवं त्ठप् व्ििपबमत ए प्डथ् व्ििपबमत इत्यादि के नाम पर पीड़िता से 24,07,500 रूपये का ठगी किया है। प्रकरण में आरोपी के द्वारा टव्प्च् ब्ंसस एप्दजमतदमज बंससए ॅींजेंचच ब्ंसस उपयोग किया गया है। पुलिस द्वारा प्रकरण के सभी बिन्दुओं का बारीकी से विष्लेषण कर आरोपी की पहचान करने में सफलता पाई गई, विवेचना के दौरान विषेष टीम को दिल्ली, नोएडा (उ0प्र0) रवाना किया गया था विषेष टीम द्वारा के द्वारा आरोपी ऐ.जी.डे.पीटर चिनाका उम्र 30 वर्ष मूल निवासी नाईजीरिया हाल मुकाम गौतम बुद्ध नगर, नोएडा के ठिकाने पर दबिष देकर आरोपी को दिनांक 24.10.2020 को गिरफ्तार कर आरोपी से पुछताछ किया गया। आरोपी द्वारा अन्य राज्यों तेलंगाना, आन्ध्र प्रदेष, झारखण्ड़, उड़ीसा, हिमाचल प्रदेश इन राज्यों में भी अपने आप को डॅाक्टर, इंजीनियर, बिजनस मैन बताते हुये अपने झासे लेकर लाखो रूपये की ठगी किया है। ठगी की रकम को कुछ अपने पास रख बाकी षेष रकम को नाईजीरिया ट्रांसफर कर देता था आरोपी के पास से 02 नग पासपोर्ट मिला जिसमें एक फर्जी पासपोर्ट (त्मचनइसपब व िैवनजी ।तिपबं छंउम ब्वाव क्ंदपमसद्धएवं दूसरा पासपोर्ट (थ्मकमतंस त्मचनइसपब व िछपहमतपं छंउम ।रपकम च्मजमत ब्ीपदंांद्धए 02 नग नाईजीरियन डेबिट कार्ड, 01 नग एसबीआई डेबिट कार्ड,04 नग मोबाईल हैण्डसेट, 14 नग सीम कार्ड, 01 वाईफाई डिवाइस, 01 नग लैपटाॅप जप्त किया गया। आरोपी के पासपोर्ट एवं विजा का अवलोकन किया गया जिसकी म्याद समाप्त हो चूकी है।
2. एटीएम क्लोनिंग के अंतर्राज्यीय सायबर अपराधियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई -मामला थाना बैकुण्ठपुर एवं पटना का है, थाना बैकुण्ठपुर के अपराध क्रं0-257/2019 धारा 420 ता0हि0 के प्रकरण में प्रार्थी इन्देष्वर सिंह पिता श्री बहाल सिंह निवासी सरभोका थाना पटना द्वारा षिकायत पत्र प्रस्तुत किया गया कि इसके सेन्ट्रल बैंक शाखा बैकुंठपुर के बचत खाता से दिनांक 21.08.2019 को 30,000/- रुपये, दिनांक 25.08.2019 को 30,000/- रुपये एवं दिनांक 26.08.2019 को 30,000/-रुपये कुल 90,000/- रुपये (नब्बे हजार रुपये) किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा धोखाधड़ी कर आहरण कर लिया गया है, जिस पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इसी प्रकार थाना पटना के अपराध क्रं0 200/19 धारा 420 ता0हि0 एवं 66 आई.टी.एक्ट के प्रकरण में प्रार्थी जवाहर लाल राजवाडे़ आ0 स्व0 मनराखान राजवाडे़ निवासी करजी थाना पटना द्वारा दिनांक 05.09.2019 को ग्रामीण बैंक पटना में पास बुक में इन्ट्री कराने गया था, बैंक में पुछताछ पर पता चला कि दिनांक 24.08.2019 से दिनांक 05.09.2019 के बीच प्रार्थी के खाता क्र0 7008260129 से 2,51,000/- रुपये (दो लाख इनक्यावन हजार रुपये) किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखाधड़ी कर आहरण कर लिया गया है।
सायबर सेल कोरिया के द्वारा घटना में कई राज्यों के मोबाइल टावर डम्प को मंगाकर लगभग 15 लाख मोबाइल नम्बरों का गहन रुप से विष्लेषण किया गया, पुलिस को कई दिनों के मेहनत के बाद आरोपी को टेªस कर पाने में सफलता प्राप्त हुई। सभी आरोपी हरियाणा प्रांत के होना ज्ञात होने पर सभी आरोपियों की पहचान किये जाने के पश्चात अन्तर्राज्यीय अपराध होने से टीम गठित कर सभी आरोपीगणों के लोकेषन पर नजर रखते हुये दिनांक 19.01.2020 को गिरोह के मास्टर माईन्ड सहित 04 सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। आरोपीगण 01. राजेष कुमार पिता चत्तर सिंह उम्र 34 वर्ष निवासी असरफगढ़ जिला जिन्द (हरियाणा), 02. राजकुमार पिता प्रेम सिंह उम्र 33 वर्ष निवासी गोहाना जिला सोनीपत (हरियाणा), 03. राजेष पिता चंदन साहसी उम्र 35 वर्ष निवासी धरमखेड़ी जिला हिसार (हरियाणा) 04. तिलकराज पिता जसवंत उम्र 30 वर्ष निवासी खैरडीह गांव जिला रोहतक (हरियाणा) को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से 58,000/- रुपये (अन्ठावन हजार रुपये) नगद, एटीएम0 क्लोनिंग डिवाइस, मोबाइल, 15 नग एटीएम कार्ड,ैूपजि ब्ंत ;भ्त् 46 म्. 3500द्ध, पाॅकेट डायरी जप्त किया गया है। आरोपीगणों द्वारा छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, झारखण्ड, बिहार, उड़िसा, गुजरात, दिल्ली, राजस्थान, महाराष्ट्र आदि राज्यों में घुम-घुम कर एटीएम बुथ से पैसा निकालने वाले लोगों की मदद करने के बहाने उनके एटीएम कार्ड को पहले से हाथ में रखे छोटे से स्केनिंग डिवाइस से स्केन कर एवं गोपनीय पिन को पीछे से देख कर एटीएम कार्ड का क्लोन तैयार कर भोली-भाली जनता का पैसा दूसरे एटीएम बुथ से निकाल लिया करते थे।
3. अंतर्राज्यीय डीजल चोर गिरोह का पर्दाफाष- हाइवे चालू सड़क पर अपराध को अंजाम देने का यह अनोखा मामला था। प्रार्थी दीपचंद मौर्य उर्फ दीपक खेडिया दिनांक 22.01.2020 को थाना खड़गवां उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 19.01.2020 को ट्रक क्रमांक ब्ळ 04 डट 7114 का डीजल लगभग 200 लीटर किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है, प्राथी कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 18/20 धारा 379 ताहि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान अज्ञात आरोपियों के बारे में लगातार प्रयास कर घटना के 24 घण्टे के अन्दर डीजल चोरी गिरोह का पता लगाकर आरोपी मनोज तिवारी, अंगद सिंह, विजय सिंह को पकड़कर पूछताछ किया गया, जो बताये कि आरोपी गण डीजल चोरी का कार्य करीब दो ढाई वर्ष से कर रहे थे तथा इस तरह की घटनायें बिजुरी, रानी अटारी, कोरबी, मनेन्द्रगढ, बैकुण्ठपुर, सूरजपुर, प्रतापपुर, भैयाथान, महान-2 कालरी, अम्बिकापुर, अशोला, परसा, बतौली आदी क्षेत्रों के सडकों पर खडी वाहनों से डीजल चोरी किये हैं एवं घटना दिनांक को ग्राम बचरा पोडी में खडी ट्रक से सभी मिलकर डीजल चोरी कर राजेन्द्र साहू निवासी ग्राम बंजारीडांड के पास बेचना बताये आरोपियों के ममोरेण्डम कथन पर से चोरी गये मशरूका 200 लीटर डीजल कीमती 14800 रूपये का एवं वाहन टाटा सफारी ब्ळ 16 ब्ठ 8500 को जप्त किया गया। आरोपी गणों को दिनांक 23.01.2020 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। थाना खडगवां पुलिस द्वारा डीजल चोर गिरोह का पर्दाफास कर क्षेत्र में डीजल चोरी की घटनाओं में अंकुश लगाया गया है।
’’’ खदानों को पूर्णतः बंद कराया गया- सुरक्षा की अनदेखी करते हुवे जान जोखिम में डालकर अवैध रूप से कोयला उत्खनन का मामला भी अपने आप में अनोखा था, पुलिस की सूझबूझ और समय पर की गई कार्यवाही ने भविष्य में संभावित एक बड़ी दुर्घटना को टाल दिया। मामला कोरिया जिला अंतर्गत स्थित लक्ष्मण झरिया कोयला खदान में आम नागरिकों द्वारा चोरी छिपे खदान में घुसकर अवैध कोयला उत्खनन करने एवं दुर्घटना होने की निरंतर सूचनायें प्राप्त हो रही थी, जिस पर अवैध कोयला उत्खनन और आम नागरिकों की सुरक्षा के दृष्टिगत उक्त लक्ष्मण झरिया कोयला खदान को पुलिस विभाग द्वारा दिनांक 02.03.2020 को पूर्णतः बंद कराया गया है, जिससे उक्त खदान से अवैध कोयला उत्खनन एवं चोरी की घटना एवं दुर्घटनाओं पर अंकुष लगा है। इसी प्रकार जिला कोरिया के थाना पटना क्षेत्रांतर्गत आने वाले वन परिक्षेत्र बैकुण्ठपुर के देवखोल एवं कटकोना अंतर्गत नागडबरा में कोयले का अवैध उत्खनन किये जाने की सूचना लगातार मिल रही थी, जिस पर एसईसीएल की मदद से पुलिस विभाग द्वारा अवैध कोयला उत्खनन किये जाने वाले खतरनाक सुरंगो वाले स्थानों को ब्लास्टिंग कर एवं सीमेंट गारा भरकर माह अप्रैल 2020 में पूर्णतः बंद कराया गया है।
सूचना क्रांति और संचार के नवीनतम साधनों ने जहां नागरिकों को सुविधा प्रदान की है वहीं अपराधियों द्वारा अपराध को अंजाम देने में इसका उपयोग किया जा रहा है। कोरिया में घटित कुछ घटनाएं इसी बात की ओर इंगित करती है। विषेष रूप से युवा वर्ग इस तरह अपराधों की ओर आकर्षित है। कोरिया पुलिस द्वारा नागरिकों से इस तरह के अपराधों से बचने की अपील की गई है, साथ ही ऐसे अपराधों में संलिप्त लोगों की सूचना पुलिस को प्रदान करने में सहयोग की अपेक्षा की गई है।
