- शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डोमनहिल में हुआ साईकल का वितरण.
कोरिया/चिरमिरी । छत्तीसगढ़ में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा छात्राओं के लिए सरस्वती साइकिल योजना की शुरूवात की गई है। सरस्वती साइकिल योजना के तहत 9 वीं कक्षा में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग और अन्य वर्ग के बीपीएल परिवार की बालिकाओं को साइकिल दी जाती है। ये योजना एक ऐसी महत्वाकांक्षी योजना है जो ना सिर्फ बेटियों को स्कूल आने-जाने में मदद करती है बल्कि बेटियों की शिक्षा की राह आसान है। इसी कड़ी में सोमवार को मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल ने सरस्वती साईकिल योजना के तहत शासकीय उ.मा.विद्यालय डोमनहिल में बालिकाओं को साईकिल वितरण किया ।
विद्यालय में अध्ययनरत बालिकाओं ने बताया कि साइकिल नहीं होने की वजह से वे दूसरे सहेलियों के साथ स्कूल आना-जाना करती थी अब हम खुशी-खुशी स्कूल आना जाना करेंगी । हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सभी वर्गो के हितों को ध्यान में रखकर अनेक प्रकार के योजनाएं संचालित की है ।
बहरहाल इस वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्य अतिथि के तौर पर मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल, नगर निगम की सभापति गायत्री बिरहा,पार्षद प्रेम शंकर सोनी, अजय बघेल, मनोनीत पार्षद राम प्यारे चौहान, स्कुल के प्रचार्य एस तिवारी, रवि बिरहा, दिनेश दुबे, शिक्षक प्रफुल रेड्डी, आलम अंसारी के साथ अध्यन रथ छात्राओं के अभिभावक सहित विद्यालय के स्थानीय वार्ड वासी उपस्थित रहे ।
