Advertisement Carousel

सेल्‍स टैक्स विभाग के बाबू ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट बरामद

रायपुर / रायपुर के तेलीबांधा इलाके में जमीन विवाद के चलते एक बुजुर्ग ने बुधवार को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। शव के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इसमें कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। लिखा गया है कि घर और जमीन खाली करने को लेकर ट्रांसपोर्टर परिवार रोजाना धमकाता था। पुलिस भी उन्हीं का साथ देती थी।

बुधवार सुबह सेल्‍स टैक्स विभाग में हेड कलर्क पद पर काम करने वाले गंगाराम मारकंडे ने माना स्थित अपने मकान में फांसी लगा ली। मंगलवार को तेलीबांधा थाने से नोटिस भेज कर गंगाराम को थाने बुलाया गया था। बुधवार को 12 बजे तक पहुंचने कहा गया था। इससे तंग आकर फांसी लगा ली।

पुलिस ने बताया कि सुसाइड नोट में नौ अप्रैल की तिथि डली हुई है। इसकी फारेंसिंक जांच करवाई जाएगी। सुसाइड नोट में लिखा गया है कि जगमीर सिंह गरचा और उसके परिवारिक सदस्य गंगाराम को घर और जमीन खाली करने का लगातार दवाब बना रहे थे। ट्रांपोर्टर परिवार की जमीन कब्जा करने और अवैध रूप से रास्ता निर्माण को लेकर गंगाराम ने पुलिस और जिला प्रशासन के पास लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।

उरला इलाके में एक युवक ने शराब पीने के लिए पैसे नहीं दिए तो उस पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया गया। पुलिस ने आरोपित कालू उर्फ सुजीत के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। उरला थाने में एक कंपनी में फिटर का काम करने वाले मुन्ना यादव ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। वह बुधवार को ड्यूटी से छूटकर अपने अन्य साथी के साथ सरोरा रोड स्थित देसी शराब दुकान में शराब पीने के लिए गया था। शराब भट्ठी के सामने कालू उर्फ सुजीत खड़ा था। कालू ने मुन्ना से शराब पिलाने को कहा। इसके लिए पैसे की मांग की। पीड़ित ने मना कर दिया तो आरोपित कालू ने गाली-गलौज शुरू कर दी फिर चाकू से गर्दन और हाथ पर वार कर दिया।

error: Content is protected !!