Advertisement Carousel

नपा बैकुण्ठपुर में अन्नपूर्णा सिंह होंगी नेता प्रतिपक्ष, सर्वसम्मति से चुनी गई

कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर नगरपालिका परिषद के नेता प्रतिपक्ष के तौर पर समाजसेवी एवं महिला कांग्रेसी नेत्री वार्ड नंबर 16 की पार्षद अन्नपूर्णा सिंह को नेता प्रतिपक्ष के तौर पर सर्वसम्मति से चुना गया है।

आपको बता दे कि गत दिवस कार्यालय नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर में कांग्रेस के सभी 11 पार्षदों की बैठक हुई। जिसमें सभी पार्षदों ने नेता प्रतिपक्ष के तौर पर अन्नपूर्णा सिंह का नाम पर सहमति जताया। इस दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष आशीष यादव ने अन्नपूर्णा सिंह का नाम का प्रस्ताव रखा ।

जिस पर उनके अलावा वार्ड नंबर 2 के पार्षद सुनील गुप्ता, वार्ड नंबर 3 पार्षद मनीष कुमार सिंह, वार्ड नंबर 5 पार्षद धीरज कुमार शिवहरे, वार्ड नंबर 7 पार्षद अभिनेंद्र सिंह, वार्ड नंबर 8 पार्षद बॉबी, वार्ड नंबर 13 पार्षद अंकित गुप्ता, वार्ड नंबर 14 के पार्षद साधना जायसवाल एवं वार्ड नंबर 18 की पार्षद ललिता सिंह ने इनके नाम पर सहमति जताया। इस दौरान मुख्य नगरपालिका अधिकारी को नगरपालिका उपाध्यक्ष एवं कांग्रेसी नेता आशीष यादव ने बैठक एवं पार्षदों की सहमति का पत्र सौंपा।

अपने चयन होने के बाद अन्नपूर्ण सिंह ने कहा कि वो शहर के विकास के लिए नगर पालिका परिषद के साथ कंधे से कंधा मिलाकर प्राथमिकता के साथ कार्य करेंगी। उन्होंने सभी कांग्रेसी पार्षदों को उनके नाम पर समर्थन जताने के लिए आभार जताते हुए पद से अधिक जिम्मेदारी की बात कही।

error: Content is protected !!