कोरिया / छत्तीसगढ़ में हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है।
कोरिया जिला मनेन्द्रगढ़ वनमंडल के जनकपुर परिक्षेत्र स्थित एक गांव में देर रात 10 हाथियों के दल ने घर तोड़कर पिता और पुत्री को कुचलकर मार डाला।
अलसुबह मौके पर पहुंचे जिला पंचायत सदस्य रविशंकर सिंह ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की, उन्होंने वन अमले को मौके पर पहुंचने को कहा। वन अमले की देरी के कारण ग्रामीण आक्रोशित हो गए और शव को डीएफओ के आने पर ही आगे की प्रक्रिया करने की मांग करने लगे जिसके बाद 10 बजे मौके पर डीएफओ मनेन्द्रगढ़ पहुंचे।
बता दे कि घर में घुसे हाथियों के दल ने बाप और बेटी को कुचलकर मार डाला हैं। वही मृतक की पत्नी ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई है। हाथियों के हमले से बेलगांव इलाके में ग्रामीणों में जबरदस्त दहशत है।
जानकारी के अनुसार जनकपुर रेंज में मध्यप्रदेश से वापस लौटे 10 हाथियों के दल ने उत्पात मचाया है। वहीं दो की मौत से गांव में दहशत का माहौल है। घटना 21 मई की मध्य रात्रि की बताई जा रही है । बेलगांव में अपने नए बन रहे कच्चे मकान में गुलाब सिंह नामक व्यक्ति अपनी पत्नी और बेटी के साथ घर के अंदर सो रहा था। उसी दौरान एक हाथी वहां पहुचा घर मे दरवाजा नही लगा था आहट मिलने पर पति पत्नी की नींद खुली । कुछ दूर से हाथी को देखकर पत्नी तो किसी तरह जान बचाकर भाग गई पर गुलाब अपनी 6 साल की बेटी रुपा को लेकर नही भाग सका। दीवाल पर चढ़ने की कोशिश उसने जरूर की पर हाथी ने दोनो को खींच लिया। बाद में दल के बाकी हाथी भी वहां पहुच गए । दल ने मकान को तोड़ दिया हाथियों के कुचलने से गुलाब और उसकी बेटी की मौके पर मौत हो गई। आग जलाकर किसी तरह हाथियों को भगाया गया। मौके पर ग्रामीण जमा हो गई वन अमला घटना के कई घण्टे बीत जाने के बाद भी मौके पर नही पहुचा था जिसे लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखी गई । हाथियों का यह दल कल ही एमपी से इस इलाके में पहुंचा है।
यह भी बता दे कि मप्र से होते हुए राज्य के मनेन्द्रगढ़ वनमंडल के जनकपुर परिक्षेत्र के जनुआ छांदीमाड़ा होते हुए 10 हाथियों का दल पहुंचा। यह दल कुछ दिन पूर्व छत्तीसगढ़ से मप्र गया था, तब इस दल में 9 हाथी थे, वहां एक हाथी के बच्चे के जन्म के बाद समूह में 10 सदस्य हो गए।
घटना उपरांत स्थानीय विधायक गुलाब कमरों पूर्व विधायक श्रीमती चम्पा देवी पावले सहित सैकड़ों लोग पहुच गए हैं।


