सूरजपुर के तमोर पिंगला अभ्यारण में हाथी की मौत का मामला सामने आया है आशंका जतायी जा रही है कि हाथियों के द्वंद में इस नर हाथी की मौत हुई होगी। मृत नर हांथी तमोर पिंगला अभ्यारण के 6 हाथियों के दल का सदस्य था। हाथियों के आपसी द्वंद में मौत होने की आशंका जताई जा रही है। इधर हाथी के शव के पास से हाथी का दांत भी गायब है।
दरअसल रिहैबिलिटेशन सेंटर के बाहर कुछ दूरी पर है हाथी का यह शव मिला है वन विभाग की टीम सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और वैधानिक कार्रवाई कर फिलहाल हाथी के शव का पोस्टमॉर्टम कर दिया गया है। प्रथम दृष्टया आपसी द्वंद की वजह से मौत होना लग रहा है लेकिन एक्पर्ट की टीम मौत के कारणों की जांच करेगी जिसके लिए एक जांच टीम बनाई गई है। मौत की जांच के साथ ही डॉग स्क्वायड की टीम हाथी दांत की भी तलाश करेगी हाथी की मौत आपसी द्वन्द में हुई है या फिर किसी शिकारी ने हांथी दांत की लालच में हांथी की हत्या की है इस दिशा में भी की जाएगी।
हाथी के शव का पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक ए के पाण्ड्य ने बताया कि हाथी का शव गल चुका है और दांत गायब है। लीवर, तिल्ली सहित अन्य अंगों को प्रिजर्व किया गया है हाथी के अंगों को जांच के लिये वेटनरी कॉलेज अंजोरा एवं पशु रोग अनुसंधान केंद्र बरेली भेजा जायेगा। हाथी की उम्र लगभग 25 से तीस वर्ष बताई जा रही है।
कही हाथियों ने कुचला तो कही हाथी की मौत
छत्तीसगढ़ में हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोरिया जिला मनेन्द्रगढ़ वनमंडल के जनकपुर परिक्षेत्र स्थित एक गांव में देर रात 10 हाथियों के दल ने घर तोड़कर पिता और पुत्री को कुचलकर मार डाला। वही मृतक की पत्नी ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई है। हाथियों के हमले से बेलगांव इलाके में ग्रामीणों में जबरदस्त दहशत है।
