छत्तीसगढ़ में 27 % आरक्षण की माँग को लेकर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा धरना देगा

रायपुर / छत्तीसगढ़ में पिछड़ा वर्ग ( OBC ) को 27 % आरक्षण देने की घोषणा करने के बाद भी मुख्यमंत्री इसे लागू नहीं कर रहे है।

पिछड़ा वर्ग समाज ईससे आक्रोशित है। 27 % आरक्षण तत्काल लागू करने की मांग को लेकर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा रायपुर जिलाध्यक्ष सुनील चौधरी के नेतृत्व में 24 मई 2022 को धरना स्थल बूढ़ापारा में दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक एक दिवसीय धरना व मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन दिया जायेगा।


धरने में भाजपा नेता मोती साहू, नंदे साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीचंद सुन्दरनी, केदार गुप्ता शामिल होंगे।


जिलाध्यक्ष सुनील चौधरी ने पिछड़ा वर्ग समाज के सभी सदस्यों से आग्रह किया है की ईस कार्यक्रम में शामिल हो कर अपनी मॉंग को पुरजोर तरीके से उठाये !

error: Content is protected !!