Advertisement Carousel

वन्यजीवों को मरने लगाएं गए करंट में शिकार और शिकारी की मौत

बिलासपुर / वन्यजीवों को मारने के लिए तलाब में लगाए गए करंट की चपेट में आने से शिकार और शिकारी की मौत हो गई। घटना शिकार के लिए बदनाम खोंदरा के जंगल की है। लगातार हो रहे शिकार से वन विभाग की साख को धक्का पहुंच रहा है।

शिकार के लिए बदनाम खोंदरा के जंगल में तालाब के पास लगाए गए करंट में शिकार और शिकारी दोनों करंट की चपेट में आ गए, जिसमें चीतल और शिकारी रूप सिंह गोड की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस और वन विभाग की टीम ने तीन अन्य आरोपियों को वन्यजीव, विद्युत अधिनियम और धारा 304 के तहत गिरफ्तार कर लिया है। इनके नाम बीरबल पोर्ते, जनक नाई, तथा महिपाल सिंह है। आरोपियों ने जंगली जानवर का शिकार करने के लिए ग्राम कनई के सीतामुड़ा तलाब में करंट लगा दिया था, जिसमें चीतल और शिकारी की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। इससे पूर्व भी इस क्षेत्र में चीतल जंगली सूअर, तथा तेंदुआ का शिकार हो चुका है। इससे पता चलता है वन क्षेत्र की रखवाली किस तरह हो रही है।

error: Content is protected !!