Advertisement Carousel

अलीशा ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया अपना नाम

  • क्षेत्रीय विधायक डॉ विनय जायसवाल ने दी शुभकामनाएं एवं बधाई.

कोरिया/चिरमिरी । आज जहां पूरे देश में लड़कियां हर क्षेत्र में बाजी मार रही हैं वैसे ही कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ विधानसभा अंतर्गत चिरमिरी नगर निगम क्षेत्र की रहने वाली अलीशा भी क्षेत्र का नाम रोशन कर रही है ।

ज्ञात हो कि अलीशा को मिस कोरिया आइकन छत्तीसगढ़ 2022″ के खिताब से सम्मानित इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में पावरलिफ्टिंग साहित्य साथ ही ब्यूटी कॉन्टेस्ट सम्मान प्राप्त हुआ इसके ही लगातार 15 दिनों तक चलने वाले काव्यपाठ में चिरमिरी का प्रतिनिधित्व कर विश्व रिकॉर्ड बनाकर इतिहास के स्वर्ण पन्नो में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन से सम्मान प्राप्त करने व जिले सहित विधानसभा मनेंद्रगढ़ का नाम रोशन करने किया ।

क्षेत्रीय विधायक डॉ विनय जायसवाल ने अलीशा से मुलाकात की और अपनी ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं दी । अलीशा ने अपनी सफलता के लिए अपनी मां को प्रेरणा स्रोत और मार्गदर्शक बताया । विधायक ने अलीशा की मां की भी तारीफ करते हुए कहा कि आपके मार्गदर्शन, प्रेरणा और प्रोत्साहन से ही यह सब संभव हो सका है सभी माता-पिता को अपने बच्चों को जिस क्षेत्र में उसकी रुचि है उस क्षेत्र में प्रोत्साहन करना चाहिए जिससे क्षेत्र और माता-पिता का नाम रोशन हो सके ।

error: Content is protected !!