Advertisement Carousel

लघुशंका करने से रोका तो गला घोंट कर कर दी हत्या, 5 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

हरियाणा – जींद / हरियाणा के जींद जिले के कंडेला गांव में लघुशंका करने को लेकर पैदा हुए विवाद में एक व्यक्ति की गला घोंट कर हत्या कर दी गयी।

पुलिस ने बताया कि गांव के एक गली में राजकुमार नामक व्यक्ति खुले में लघुशंका कर रहा था । इस पर उसी गांव के रहने वाले सुरेश (45) ने उसे ऐसा करने से रोका । उन्होंने बताया कि यह राजकुमार और उसके परिवार को नागवार गुजरा और पहले उसकी जमकर पिटाई कर दी और बाद में गला घोंट कर हत्या कर दी ।

उन्होंने बताया कि मृतक के भाई की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है । आरोपितों की धर पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है।

error: Content is protected !!