रायपुर / प्रदेश में तेज आवाज वाले पटाखों के उत्पादन और बिक्री पर सोमवार को रोक लगा दी गई। दिल्ली-एनसीआर में प्रतिबंध के बाद छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के अध्यक्ष अमन सिंह ने बैठक लेकर सभी कमिश्नर और कलेक्टर को परिपत्र जारी किया।
इसमें दिपावली को ध्यान में रखकर अधिक आवाज वाले पटाखों पर अंकुश लगाने और ध्वनि प्रदूषण को रोकने प्रभावी कदम उठाने कहा गया है।
बैठक में पर्यावरण विभाग के सचिव संजय शुक्ला, कलेक्टर ओपी चौधरी, निगम आयुक्त रजत बंसल, छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के सचिव देवेन्द्र सिंह और अरूण प्रसाद शामिल थे।
तेज आवाज वाले पटाखें बेचने पर करेंगे कार्रवाई – अमन सिंह
