Advertisement Carousel

कोको पाढ़ी राष्ट्रीय महासचिव बने, छग से 5 को मिला स्थान, युवक कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन

रायपुर / छत्तीसगढ़ में युवक कांग्रेस के चुनाव से पहले युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची आई है। इस सूची में छत्तीसगढ़ से पांच कार्यकर्ताओं को स्थान मिला है।

युवक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कोको पाढ़ी राष्ट्रीय महासचिव बने हैं। राष्ट्रीय सचिव के पद पर मिलिंद गौतम रायपुर, मोहम्मद शाहिद दुर्ग, लोकेश वशिष्ठ रायपुर और शशि सिंह सूरजपुर की नियुक्ति हुई है।

राजस्थान में कांग्रेस के चिंतन शिविर के बाद ही भारतीय युवा कांग्रेस की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस कार्यकारिणी में राजधानी रायपुर के लोकेश वशिष्ठ का चयन राष्ट्रीय सचिव के पद पर हुआ। कार्यकारिणी गठन हेतु देशभर के युवाओं का साक्षात्कार राजधानी दिल्ली में लिया गया था।

error: Content is protected !!