Advertisement Carousel

बीजेपी में जाकर सब फेयर एण्ड लवली हो जाते हैं – CM भूपेश बघेल

00 पूर्व मुख्यमंत्री के कार्यकाल में भी लगातार लोगों के फोन टेप होते थे

00 हमारे नेता राहुल गांधी देश के मुद्दों को उठा रहे है – भूपेश बघेल

00 बीजेपी छल बल दल के साथ उपयोग कर विधायकों को डरा रही है

रायपुर / छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली दौरे से लौटने के बाद मीडिया से मुखातिब हुए।

उन्होंने राहुल गांधी से ईडी की पूछतांछ पर कहा है कि हमारे नेता राहुल गांधी देश के मुद्दों को उठा रहे है। चाहे नोटबंदी का मामला हो किसी कानून का मामला हो सभी मामले को लगातार राहुल गांधी उठा रहे हैं।

सीएम बघेल ने कहा कि राहुल गांधी अकेले नेता है जो सभी मुद्दों पर बोल रहे थे। इसलिए उनकी आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है। सीएम बघेल ने कहा कि आज देश मे अखबार और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की स्थिति क्या है। सभी लोगों को नौकरी से निकाला गया सिर्फ लॉकडाउन के नाम से।

मुख्यमंत्री ने नेशनल हेराल्ड में राहुल गांधी से घण्टों पूछतांछ और राहुल गांधी के पेशेंस वाले बयान पर कहा कि कर्ज से उठने के लिए कांग्रेस पार्टी ने उसे लोन दिया। सभी कांग्रेसियों की भावना थी या न्यूज़पेपर को चलाने के लिए यही सोच कर उसको लोन दिया गया। लेकिन इस पर कितना सवाल किया जा सकता है। 5 दिनों तक लगातार लगातार पूछताछ की जा रही है हमारे में पेशेंस बहुत है। हमारे पूर्वजों ने अपनी जवानी कुर्बान कर दी देश को आजादी दिलाने में, लेकिन बीजेपी वाले अंग्रेजी नीति पर चल रहे हैं फूट डालो और राजनीति करो।

महाराष्ट्र की राजनीति में मचे उथलपुथल पर सीएम बघेल की भी प्रतिक्रिया सामने आई है।

मुख्यमंत्री भूपेश ने महाराष्ट्र के राजनीतिक हालातो पर कहा है कि भाजपा वाले महाराष्ट्र में तोड़फोड़ की राजनीति कर रहे हैं, इसलिए महाराष्ट्र की ऐसी स्थिति बनी हुई है। सीएम ने महाराष्ट्र के मामले को छत्तीसगढ़ से भी जोड़ा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी इस तरीके के मामले में लगे हुए हैं, फोन टैपिंग कराया जा रहा है।

सीएम बघेल ने छत्तीसगढ़ के भाजपा अध्यक्ष पर भी निशाना साधा हैं और कहा कि पेगासस जैसे मामले में बीजेपी अध्यक्ष विष्णु देव साय सवाल पूछ रहे है, विष्णु जी इतने सज्जन आदमी है कि उनसे तो सवाल लिखते बने नही होंगे, इसलिए उनसे ही सीएम ने सवाल पूछा और कहा – बीजेपी वालों की फितरत ही वही है टाइपिंग करना, लगातार कांग्रेस पार्टी के नेताओं की फोन टैपिंग की जा रही है, जिनके जिनके यहां ईडी का छापा पड़ रहा है उनका फोन टैपिंग किया जा रहा हैं। इस आधार पर मैंने सवाल उठाया है।

वही सीएम बघेल ने पेगासस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन को भी आड़े हाथों लिया है और कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री के कार्यकाल में भी लगातार लोगों के फोन टेप होते थे। उस समय सभी विधायक अधिकारी डर के साए में जीते थे। बीजेपी वालों लोगों की यही पुरानी फितरत है बीजेपी छल बल दल के साथ उपयोग कर विधायकों को डरा रही है।

भाजपा में शामिल हुए हार्दिक पटेल पर सीएम बघेल ने कहा कि हार्दिक पटेल बीजेपी में क्यों गए समझ गए हैं ना वहां जाकर सब फेयर ऐंड लवली हो जाते हैं।

error: Content is protected !!