Advertisement Carousel

नशे के झोंके में भाई ने की भाई की हत्या, सर पर पत्थर मारकर उतारा मौत के घाट

बिलासपुर शहर के अरपा पार थाना क्षेत्र में एक के बाद एक मर्डर की वारदात हो रही है,पहले प्रेम प्रसंग में चाकूबाजी से एक कि मौत फिर नशे में चूर दोनो भाइयों के आपसी विवाद में एक ने दूसरे के सिर पर पत्थर से वार कर मौत के घाट उतार दिया।

नशे के झोंक में आपसी वाद विवाद के दौरान एक भाई ने दूसरे भाई की हत्या कर दी।पूरी घटना बिलासपुर सरकंडा थाना क्षेत्र का है।आपको बता दें कि बीती रात सरकंडा थाना क्षेत्र के चिंगराजपारा सूर्या चौक की गली में एक भाई ने अपने ही भाई के सर पर पत्थर से वार कर उसे के घाट उतार दिया। पुलिस की माने तो घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। जिसकी सरगर्मी से तलाश कर तड़के उसे गिरफ्तार कर लिया गया।थाना प्रभारी सरकंडा उत्तम साहू ने बताया कि चिंगराजपारा सूर्या चौक में प्रकाश ठाकुर अपने फुफेरे भाई प्रदीप सिंह ठाकुर के साथ सोमवार की रात शराब पी रहा था। घर मे इनके अलावा कोई नही था इसलिए खाना प्रदीप सिंह ने बनाया, सरकण्डा टीआई उत्तम साहू ने बताया कि मृतक बोल नहीं सकता था। पीने के दौरान दोनों के बीच झगड़ा हो गया नशे की हालत में प्रदीप सिंह ने पास नहीं पड़े पत्थर से प्रकाश ठाकुर के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया।जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई लहूलुहान स्थिति में मृतक को घटनास्थल पर ही छोड़ कर आरोपी फरार हो गया था। इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव का पंचनामा कार्यवाही कर मंगलवार की सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि आखिर गूंगे भाई से उसका किस बात को लेकर विवाद हुआ था।बड़े आश्चर्य की बात है कि सरकंडा थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी मर्डर की घटना सामने आई, रविवार की देर रात प्रेम प्रसंग को लेकर अशोक नगर मुरुम खदान में चाकूबाजी के कारण एक युवक की हत्या कर दी गई थी। हालांकि इस मामले में भी आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस सफल रही।

error: Content is protected !!