Advertisement Carousel

IPS संतोष सिंह को मिला नेशनल अवॉर्ड, सम्मान पाने वाले प्रदेश के पहले अफसर

छत्तीसगढ़ के IPS अफसर संतोष सिंह को नेशनल अवॉर्ड मिला है।

नोएडा की एक संस्था गवर्नेंस नाऊ ने ये अवॉर्ड आपदा प्रबंधन कैटेगरी में दिया है। साल 2022 की इस अवॉर्ड सेरेमनी में छत्तीसगढ़ से सम्मानित होने वाले संतोष सिंह अकेले अफसर हैं। इन दिनों संतोष सिंह कोरबा के SP हैं।

रायगढ़ के SP रहते हुए संतोष सिंह और उनकी पुलिस टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया था। इसी वजह से अवॉर्ड उन्हें मिला। दरअसल अगस्त 2020 में महानदी की भयावह बाढ़ के दौरान, तब रायगढ़ SP रहे संतोष ने संवेदना लॉन्च किया। रायगढ़ के बाढ़ ग्रस्त इलाकों में खुद SP संतोष सिंह पहुंचे। करीब 48 गांव के 451 बाढ़ पीडित परिवारों को रोजमर्रा की चीजें पुलिस ने रेस्क्यू कैंपस तक पहुंचाकर दीं।थाना पुसौर, सरिया, सारंगढ़ व कोसीर क्षेत्र के दर्जनों गांव इससे बुरी तरह प्रभावित हुए थे। पुलिस ने राहत कैम्पों में भोजन, मेडिकल फैसिलिटी पहुंचाई। कई थानों में घर के सामान, बर्तन कपड़े, कंबल, प्लास्टिक वगैरह के सामान पहुुंचाए गए थे। इस मिशन के दौरान IPS संताेष सिंह कोविड पॉजिटिव भी हो गए थे।

error: Content is protected !!