कोरिया / आजादी को 75 साल पुरे होने वाले है और अमृत महोत्सव की उमंग बेहद खास है। मोदी जी के आह्वान पर हर घर तिरंगा और घर घर तिरंगा इसी उद्देश्य को लेकर हम सब ने मिलकर प्रण किया है की ग्रामीण अंचल मे आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर 750 तिरंगा का वितरण कर लोगों को जागरूक करके उन्हे तिरंगा वितरण करके तिरंगे के महत्व के बारे में बतायेंगे और सभी के मन मे देशभक्ति का भाव जगायेंगे। हमारा लक्ष्य 750 तिरंगा वितरण करने का है।
प्रबल स्त्री फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ. रश्मि सोनकर ने जानकारी देते हुए बताया की प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय बेलबहरा जाकर बच्चों को तिरंगे और आजादी के अमृत महोत्सव के बारे मे जानकारी दी गई। आसपास के ग्रामीण क्षेत्र बेलबहरा, शंकरगढ़, कठौतिया, सिरौली, पिपरिया के साथ मनेंद्रगढ़ मे भी तिरंगा वितरण किया गया। 13-14 तक आसपास के ग्रामीण क्षेत्र मे संपर्क करेंगे।
आजादी का अमृत महोत्सव
प्रगतिशील भारत की आजादी के 75 साल और इसके लोगों, संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास को मनाने और मनाने के लिए भारत सरकार की एक पहल है। यह महोत्सव भारत के लोगों को समर्पित है जिन्होंने न केवल भारत को अपनी विकासवादी यात्रा में लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है बल्कि उनके भीतर प्रधानमंत्री मोदी के भारत 2.0 को सक्रिय करने के दृष्टिकोण को सक्षम करने की शक्ति और क्षमता भी है जो आत्मनिर्भर की भावना से प्रेरित है। आजादी का अमृत महोत्सव भारत की सामाजिक-सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक पहचान के बारे में प्रगतिशील है।
आज के कार्यक्रम मे डॉ. रश्मि सोनकर, ज्योति मांझी, आकाश दुआ, रवि सिंह, कवि रजक और मुकेश सोनकर ने घर घर जाकर तिरंगा का वितरण किया गया।

