Advertisement Carousel

अंधे कत्ल के 4 आरोपी पुलिस गिरफ्त में….

मनोज्ञ सिंह चन्देल / राजनांदगांव / जिले में पिछले दिनो हुए अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझा लिया गया है ।

हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। कुछ दिन पूर्व गातापार थाना क्षेत्र के भावे के निवासी एक वृद्ध की ढोर्रोड़ीह में मिली थी लाश।

गातापार थाना क्षेत्र के ढोर्रोड़ीह में 24 जून को हुए अंधे कत्ल की गुत्थी को अब पुलिस ने सुलझा लिया है ढोर्रोड़ीह गांव के खेत में एक वृद्ध की लाश मिली थी जिसे धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दिया गया था।जिस पर गातापार थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही थी। वही पुलिस को आज बड़ी सफलता मिली है अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।गांव के ही 4 ग्रामीणों ने मृतक को नक्सलियों के मुखबिरी का काम और साथ-साथ गांव के लोगों को डराना धमकाना जादू टोने के संदेह के कारण हत्या की गई । इसी संदेह पर उसे मारने की योजना बना कर शराब में कीटनाशक पिला दिया गया और धारदार हथियार से चोट पहुंचा कर हत्या कर शव को गांव के खेत में ले जाकर फेंक दिया गया था।

पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही थी जिसमें नक्सली एंगल को भी लेकर जांच की जा रही थी वही पुलिस ने आज अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझा ते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है वहीं एक अन्य आरोपी अभी भी फरार है पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!