Advertisement Carousel

नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, मध्यप्रदेश से पकड़ाया आरोपी

कोरिया। कोरिया जिले के झगराखाण्ड थाना अंतर्गत खोंगापानी से एक नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने मध्य प्रदेश से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त कर ली है और आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।


आपको बता दें की थाना झगराखाण्ड में 1 फरवरी 2022 को प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया की इसकी नाबालिग बालिका को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसला कर भगा कर ले गया है।


प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना झगराखाण्ड में अप.क्र. 26/2022 धारा 363 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये आरोपी को गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया था। प्रकरण की पीड़िता को 11 अगस्त.2022 को बरामद कर लिया गया। पीड़िता द्वारा घटना के बारे में महिला पुलिस अधिकारी के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया गया जिस पर प्रकरण में धारा 366,376 ( 2 ) (8) भादवि एवं 4,6 पाक्सो एक्ट जोड़कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। जांच के दौरान पता चला की आरोपी ग्राम पड़रिया थाना बुढ़ार मध्यप्रदेश में है।
अनुविभागीय अधिकारी मनेन्द्रगढ़ राकेश कुर्रे के दिशा निर्देश पर विवेचना करते हुये आरोपी के पकड़ने के लिये चौकी प्रभारी द्वारा एक विशेष पुलिस टीम बनाकर आरोपी के पैतृक निवास मध्यप्रदेश भेजा गया। प्रकरण में आरोपी सूरज साहू पिता पूरन साहू उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम पड़रिया थाना बुढ़ार जिला शहडोल मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है।


सम्पूर्ण कार्यवाही में चौकी प्रभारी सउनि कमलेश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक कुशल कुजूर, आरक्षक आनंद कुर्रे, निर्भय सिंह, साधारण सिंह एवं कमलेश वस्त्रकार की सराहनीय भूमिका रही।

error: Content is protected !!