नवगठित जिले में मुख्यमंत्री ने 200 करोड़ 73 लाख रूपए के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण
एमसीबी / नवीन जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर का आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जगह-जगह मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत हुआ। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आमसभा में इस आत्मीय स्वागत के लिए धन्यवाद दिया, उन्होंने कहा कि भव्य स्वागत से अंतर्मन से खुशी मिली है। इस दौरान उन्होंने मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के 200 करोड़ 73 लाख रूपए के 15 कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। जिसमें 187 करोड़ 04 लाख 66 हजार के 09 कार्यों का भूमिपूजन तथा 13 करोड़ 68 लाख 57 हजार के 06 कार्यों का लोकार्पण किया।
भूमिपूजन के प्रमुख कार्य-
विधानसभा क्षेत्र भरतपुर सोनहत के घुटरा समूह जलप्रदाय योजना के अंतर्गत 29 सम्मिलित ग्राम तथा वर्ष 2023 के प्रस्तावित 4517 घरेलू नल कनेक्शन हेतु लागत राशि 4184.46 लाख रुपए, खरलाधार समूह जलप्रदाय योजना के अंतर्गत 30 सम्मिलित ग्राम तथा वर्ष 2023 के प्रस्तावित 4042 घरेलू नल कनेक्शन हेतु लागत राशि 3402.06 लाख रुपए, लाई समूह जलप्रदाय योजना के अंतर्गत 20 सम्मिलित ग्राम तथा वर्ष 2023 के प्रस्तावित 4288 घरेलू नल कनेक्शन हेतु लागत राशि 3795.07 लाख रुपए, चैनपुर समूह जलप्रदाय योजना के अंतर्गत 25 सम्मिलित ग्राम तथा वर्ष 2023 के प्रस्तावित 6271 घरेलू नल कनेक्शन हेतु लागत राशि 5221.81 लाख रुपए, चनवारीडांड एकल ग्राम जनप्रदाय योजना हेतु 216.76 लाख रुपए, पूंजी से छिरहाटोला मार्ग पुल-पुलिया सहित निर्माण 2 किलोमीटर लम्बाई हेतु 599.91 लाख रुपए, नवीन विद्युत उपकेन्द्र माड़ीसरई हेतु 438.95 लाख रुपए लागत राशि का भूमिपूजन किया गया।
वहीं विकासखण्ड मनेन्द्रगढ़ में 4 किलोमीटर लम्बाई की मुख्य सड़क कमलडांड होकर चौघड़ा मार्ग निर्माण हेतु 559.92 लाख रुपए लागत राशि, नवीन विद्युत उपकेन्द्र छोटेकलुवा हेतु 285.72 लाख रुपए लागत राशि का भूमिपूजन किया गया।
लोकार्पण के प्रमुख कार्य-
विकासखण्ड भरतपुर-सोनहत क्षेत्र के ग्राम पंचायत खाड़ाखोह के सिंघोर व्यपवर्तन योजना के शेष कार्य निर्माण हेतु 492.84 लाख रुपए लागत राशि, ग्राम पंचायत खेतौली शैलापटपर व्यपवर्तन योजना के शेष कार्य निर्माण हेतु 324.60 लाख रुपए लागत राशि, ग्राम पंचायत तरतोरा जलाशय योजना के बांध एवं नहर जीर्णोद्धार हेतु 132.55 लाख रुपए लागत राशि, ग्राम पंचायत बरौता जलाशय योजना के बांध एवं नहर जीर्णोद्धार हेतु 119.33 लाख रुपए लागत राशि के कार्यों का लोकार्पण किया गया।
वहीं विकासखण्ड मनेन्द्रगढ़ के जिला जेल मनेन्द्रगढ़ में 03 नग बंदी बैरक्स एवं बंदी शौचालय निर्माण कार्य हेतु 179.25 लाख रुपए लागत राशि तथा नगर पालिका मनेन्द्रगढ़ क्षेत्रांतर्गत एन. एच. 43 मेन रोड में सिंह पेट्रोल पंप से चंदन होटल तक स्ट्रीट लाईट कार्य हेतु 120 लाख रुपए लागत राशि के कार्यों का लोकार्पण किया गया।

