कोरिया / हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत बुलंदी साहित्यिक सेवा समिति (अंतरराष्ट्रीय) द्वारा राष्ट्रवाणी हिंदी में काव्य सृजन एंव हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार के विशिष्ट अवदान हेतु हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत बैकुंठपुर के युवा साहित्यकार रुद्र मिश्रा को हिंदी गौरव सम्मान प्रदान किया गया है। उन्हें बुलंदी संस्था के संस्थापक विवेक बादल बाजपुरी एंव संरक्षक पंकज शर्मा द्वारा हस्ताक्षरित हिंदी गौरव सम्मान प्रदान किया गया l
बताते चले पिछले वर्ष बुलंदी संस्था ने हिंदी के प्रचार -प्रसार हेतु 207 घण्टे का अनवरत कार्यक्रम आयोजित करवाया था l जिसे इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज भी किया गया और इसी वर्ष 21 अगस्त से 5 सिंतम्बर तक अनवरत 370 घण्टे का अंतरराष्ट्रीय वर्च्युअल कवि सम्मेलन करवाया गया। इस अंतर्राष्ट्रीय समारोह में दुनिया भर के 45 देशों के हिंदी कवियो ने सहभागिता की l जिसे विश्व रिकॉर्ड के रूप मे इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया जा रहा है l बुलंदी संस्था उत्तराखंड प्रदेश के बाजपुर से संचालित सहित्य जगत में वैश्विक स्तर पर प्रसिद्ध साहित्यिक संस्थाओ में से है। रूद्र मिश्रा को हिंदी गौरव सम्मान प्राप्त होने पर कोरिया जिले के सभी साहित्यकारों ने बधाई और शुभकामनाएं प्रदान की हैं।
