दुर्ग जिले के अमलेश्वर थाना में सामने आया है। जेवर खरीदने के नाम से अज्ञात आरोपी पहले ज्वेलरी शॉप घूसे। इसके बाद दोनों आरोपियों ने दुकान संचालक को गोली मार दी और फिर दुकान से कीमती आभूषणो को लूट कर फरार हो गये।इस घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों की तलाश को शुरू कर दिया है।
अमलेश्वर थाना के तिरंगा चौक में स्तिथ समृद्धि ज्वेलर्स में आज दोपहर 1 बजे दो अज्ञात आरोपी ज्वेलर्स की खरीदारी के बहाने पहले भीतर प्रवेश किया। इसके बाद मौका देखकर दुकान के संचालक को गोली मार दी। सीसीटीवी फुटेज में साफतौर पर देखा जा सकता है। आरोपी दुकान के संचालक को लहुलुहान कर सोने चांदी के आभूषणों की चोरी करते हैं। फिर उसके बाद फरार हो जाते हैं।
वीओ 2 घटना के काफी समय बाद पुलिस को इस बात की जानकारी मिलती है। मौके पर जब पुलिस दुकान पहुंचती है। तो सबसे पहले ज्वेलरी संचालक सुरेंद्र सोनी को हॉस्पिटल भिजवाती है। लेकिन तब तक उनकी मौत हो जाती है। इसके बाद पुलिस दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने का प्रयास करती हैं। फुटेज में साफतौर पर आरोपी कैद हो जाते हैं। इसके बाद दोनों आरोपियों की पतासाजी के लिए नाकेबंदी तो कर दी गई है। लेकिन अब तक आरोपियों का कोई सुराग नही मिल पाया है। इधर दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद भी पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान उठना भी लाजिमी है। क्योंकि ये प्रदेश के मुख्यमंत्री का विधानसभा क्षेत्र भी है।
