Advertisement Carousel

रविवार को भी लाड़ली बहना योजना में होगा पंजीयन

भोपाल / मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के लिए 30 अप्रैल रविवार का अवकाश होने के बाद भी पंजीयन होंगे। एक मई को अनंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। योजना में कोई भी कर्मचारी गड़बड़ी करता हुआ पाया जाएगा तो उसके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को देर शाम मुख्यमंत्री आवास स्थित कार्यालय में योजना की समीक्षा करते हुए कही।

योजना में पहले ई-केवायसी के काम में कियोस्क के कर्मचारियों द्वारा पैसे मांगे जाने की शिकायतें मिल रही थी। जिला प्रशासन की कार्यवाही के बाद अब इस तरह की शिकायतें मिलनी बंद हो गई हैं। उन्होंने सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्र में बैंकों से समन्वय स्थापित करने जिला स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठकें कर लें।

प्रचार रथ एवं अन्य माध्यमों से योजना का प्रचार होता रहे। पंजीयन के बाद झूठी आपत्तियां दर्ज न हों, इसके लिए ईमानदारी से जांच करें। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शिकायत करने वाले को अपना नाम और मोबाइल नंबर देना आवश्यक किया गया है ताकि कोई गड़बड़ी न हो। बैठक में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस,विभाग की प्रमुख सचिव दीपाली रस्तोगी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!