Advertisement Carousel

CG Big Breaking: बीजेपी सांसद संतोष पाण्डेय को फोन पर जान से मारने की धमकी… कहा से आया कॉल…. एसपी ने दी जानकारी….

राजनांदगांव : राजनांदगांव के बीजेपी सांसद संतोष पाण्डेय को धमकी भरा फोन आया है। जानकारी के अनुसार नंबर पाकिस्तान का है। इसकी शिकायत कवर्धा एसपी अभिषेक पल्लव से की गई है। इसके बाद पुलिस के आला अफसर जांच मे जुट गए हैं। बताया जा रहा है कि राजनांदगांव सांसद संतोष पाण्डेय की पत्नी को काल आया। काल सांसद के पुत्र ने रिसीव किया। काल करने वाले ने सांसद संतोष पाण्डेय को जान से मारने की धमकी दी है। सांसद ने इसकी जानकारी एसपी को दी, तो पता चला कि नंबर पाकिस्तान का है।

error: Content is protected !!