CG Breaking : मुखबिरी के आरोप में नक्‍सलियों ने की दो ग्रामीणों की हत्या

सुकमा : छत्‍तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित सुकमा जिले में नक्‍सलियों ने पुलिस मुखबिरी के आरोप में दो ग्रामीणों की हत्या कर दी है। खबरों के अनुसार दोनों मृतक ग्रामीणों की पहचान सोड़ी हूंगा और माड़वी नंदा के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों की पामेड़ एरिया कमेटी ने दोनों ग्रामीणों की हत्या की जिम्‍मेदारी ली है। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। फिलहाल इलाके में सर्चिंग बढ़ा दी गई है।

error: Content is protected !!