Friday, May 2, 2025
बड़ी खबर लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा जारी कर सकती हैं...

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा जारी कर सकती हैं आज प्रत्याशियों की पहली सूची, नए उम्मीदवारों पर दांव

-

रायपुर छत्तीसगढ़ / छत्तीसगढ़ की आधे से अधिक लोकसभा सीटों पर गुरुवार को भाजपा प्रत्याशियों की सूची जारी कर सकती है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय लोकसभा चुनाव 2024 से पहले भाजपा केंद्रीय चुनाव कमेटी (सीईसी) की पहली बैठक में शामिल होंगे। यह बैठक दिल्ली में गुरुवार को होगी।

बीती रात प्रदेश भाजपा कार्यालय में चुनाव समिति की बैठक संपन्न हुई। इसमें लोकसभा की 11 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम पर गहन चर्चा हुई। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह ने अंतिम घोषणा के लिए हाईकमान को अधिकृत करने का प्रस्ताव रखा। इसे पूरी समिति ने सहमति दी। समिति ने कुछ सीटों पर पैनल और 6 सीटों पर सिंगल नाम तय किए हैं।

बैठक की अध्यक्षता पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्‌डा करेंगे। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत शीर्ष नेता शामिल होंगे। बैठक में पार्टी की ओर से लोकसभा चुनाव के लिए 100 से 120 सीटों पर कैंडिडेट घोषित किए जा सकते हैं। बैठक के दौरान नेताओं द्वारा 2014 के लोकसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी की हारी हुई सीटों पर चर्चा होने की संभावना है।

लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा चेहरा परिवर्तन का फार्मूला अपनाने पर विचार कर रही है। इस फार्मूले पर काम हुआ तो छत्‍तीसगढ़ की आधी लोकसभा सीटों पर नए चेहरे देखने को मिलेंगे। सूत्रों के अनुसार इस चुनाव में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की पसंद के अनुसार प्रत्याशी तय होंगे।

सूत्रों के अनुसार कुछ सीटों पर एक ही प्रत्याशी के नाम पर मुहर लग चुकी है और कुछ सीटों पर नामों के पैनल पर अंतिम विचार करना बाकी है।

Latest news

बिलासपुर पुलिस ने नशीले पदार्थ व हथियारों के साथ शातिर अपराधी को दबोचा

बिलासपुर। सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नशीले पदार्थों...
- Advertisement -

सीएम साय से नक्सल हिंसा पीड़ितों के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

बस्तर को नक्सलवाद से पूर्णतः मुक्त कराने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध...

“ऐतिहासिक अन्यायों को सुधारने का साहस और संकल्प है मोदी जी में”: वक्फ विधेयक पर रायपुर में बोले डॉ. जितेंद्र सिंह

रायपुर, 1 मई:केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पृथ्वी विज्ञान राज्य...

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!