Sunday, April 20, 2025
अजब गजब बारात को बैरंग पड़ा लौटना : दूल्हे की अजीबोगरीब...

बारात को बैरंग पड़ा लौटना : दूल्हे की अजीबोगरीब शर्त की वजह से टल गई शादी… दुल्हन पक्ष को 5.13 लाख रुपए पड़ा देना… जाने क्या है पूरा मामला…..

-

रांची : वैवाहिक रस्म के दौरान दूल्हे की अजीबोगरीब शर्त की वजह से शादी टल गई और बारात को बैरंग लौटना पड़ा। वाकया झारखंड के गढ़वा जिले के केतार थाना क्षेत्र का है। बुधवार को गढ़वा के धुरकी थाना क्षेत्र निवासी अंजनी कुमार की बारात केतार प्रखंड गई थी। बारातियों के स्वागत, जयमाल और द्वारपूजा के बाद जब दुल्हन के सिंदूरदान के रस्म का वक्त आया, तो दूल्हे ने शर्त रख दी कि वह लाइट बंद कर एकांत में यह रस्म पूरी करेगा। वर-वधू दोनों पक्ष के लोगों ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी शर्त पर अड़ा रहा। अंततः पंचायत बैठी और दोनों पक्षों की सहमति से शादी टाल दी गई। दूल्हा पक्ष को 5.13 लाख रुपए दुल्हन पक्ष को देना पड़ा। इसके बाद दूल्हा और बाराती बैरंग लौट गए।

Latest news

- Advertisement -

राजधानी के सभी वार्डों में खुलेंगे महतारी सिलाई केंद्र, सांसद बृजमोहन ने दिए निर्देश

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना भाजपा सरकार की प्राथमिकता: सांसद बृजमोहन अग्रवाल

21 को बिगड़ते कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री निवास का घेराव

मुख्यमंत्री निवास घेराव की तैयारी को लेकर पीसीसी अध्यक्ष ने लिया बैठक

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!