Advertisement Carousel

गोली चलने से सनसनी फैली :पिकनिक मानकर युवक लौट रहा युवक पर चली गोली

बिलासपुर । बिलासपुर में गोली चलने से सनसनी फैल गयी। गोली लगने से युवक घायल हो गया। घायल युवक का नाम सन्नी खालसा बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक औरापानी से घूमकर युवक लौट रहा था। उसी दौरान उस पर गोली चलायी गयी। जानकारी के मुताबिक सोमवार देर रात पिकनिक मानकर युवक लौट रहा था।

उसी दौरान मोटरसाइकिल सवार 4 अज्ञात लोगों ने युवक के साथ पहले तो मारपीट की और फिर एक व्यक्ति ने पिस्तौल से गाली चला दी। युवक के नाभी में गोली लगी है। युवक को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल किया गया है। घटना के वक्त युवक के 2 दोस्त भी मौजूद थे। घटना के बाद कोटा थाना क्षेत्र की पुलिस जांच में जुट गयी है।

error: Content is protected !!