बैकुंठपुर। आल इंडिया चेस फेडरेशन के ड्रीम प्रोजेक्ट चेस इन स्कूल इंडिया के अंतर्गत छत्तीसगढ़ चेस एसोसिएशन महासचिव विनोद कुमार राठी के दिशा-निर्देशन एवं मार्गदर्शन में कोरिया जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में सरगुजा संभाग स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का सफल आयोजन 8 जून को किया गया। यह प्रतियोगिता शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला, बैकुंठपुर के प्रांगण में विभिन्न आयु वर्गों के लिए आयोजित की गई।
प्रतियोगिता में एमसीबी, कोरिया, सूरजपुर एवं अंबिकापुर के 50 से अधिक स्कूली खिलाड़ियों ने भाग लिया। अंतरराष्ट्रीय स्विस लीग पद्धति से आयोजित इस प्रतियोगिता में दो ग्रुप बनाए गए—एक में अंडर-11 एवं दूसरे में अंडर-17 आयु वर्ग के खिलाड़ी शामिल थे। पांच चक्रों तक चले इस मुकाबले का समापन जिला शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार गुप्ता के मुख्य आतिथ्य एवं विद्यालय प्राचार्य ए एल गुप्ता, जिला आयुर्वेद अधिकारी सुश्री एल्विना ग्रेस, श्रीमती स्वाति सिंह (कोटा, बिलासपुर), आशीष गुप्ता, दीपेंद्र यादव (अंबिकापुर) की विशेष उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने की।
जिला शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार गुप्ता ने आयोजन की सराहना करते हुए शतरंज के प्रति बच्चों की रुचि और समर्पण को सराहा तथा भविष्य में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। अंत में विजेता प्रतिभागियों को शील्ड, मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

अंतिम परिणाम इस प्रकार रहे—
अंडर-17 (बालक):
प्रथम: अभिनंदन बड़ेरिया (बैकुंठपुर)
द्वितीय: शौर्य बड़ेरिया (बैकुंठपुर)
तृतीय: देवर्ष सिंह चौहान (बैकुंठपुर)
अंडर-17 (बालिका):
प्रथम: आफरीन (बैकुंठपुर)
द्वितीय: दिव्यांशी सिंह चौहान
अंडर-15 (बालक):
प्रथम: ऋषभ भगत (अंबिकापुर)
द्वितीय: गौरांश गुप्ता (कोरिया)
तृतीय: युवराज सिंह (बैकुंठपुर)
चतुर्थ: यश कुमार गुप्ता (अंबिकापुर)
अंडर-15 (बालिका):
प्रथम: आदिति सिंह (अंबिकापुर)
द्वितीय: फरहीन खान (बैकुंठपुर)
अंडर-13 (बालक):
प्रथम: आदर्श वर्मा (अंबिकापुर)
द्वितीय: रुद्रांश यादव (अंबिकापुर)
तृतीय: विशेष जे एस राजवाड़े (अंबिकापुर)
चतुर्थ: ईशान अहमद (बैकुंठपुर)
अंडर-13 (बालिका):
प्रथम: अनन्या रे (अंबिकापुर)
द्वितीय: वेदिका शर्मा (बैकुंठपुर)
तृतीय: वाख्या वाधवान (मनेंद्रगढ़)
चतुर्थ: वर्णिका सिंह (बैकुंठपुर)
अंडर-11 (बालक):
प्रथम: अरूप कुमार रे (अंबिकापुर)
द्वितीय: आर्यन राज डांगरे (अंबिकापुर)
तृतीय: शौर्य सिंह (बैकुंठपुर)
चतुर्थ: हृदयांश पांडेय (बैकुंठपुर)
अंडर-11 (बालिका):
प्रथम: आयशा बानों (चिरमिरी)
द्वितीय: याशिका (बैकुंठपुर)
अंडर-9 (बालक):
प्रथम: अक्षत राज डांगरे (अंबिकापुर)
द्वितीय: अरहम अख्तर खान (बैकुंठपुर)
तृतीय: समर्थ सिंह (बैकुंठपुर)
चतुर्थ: विवेक कुमार साहू (बैकुंठपुर)
अंडर-9 (बालिका):
प्रथम: नायशा यादव (अंबिकापुर)
अंडर-7 (बालक):
प्रथम: अहान गुप्ता (बैकुंठपुर)
द्वितीय: अरहान (बैकुंठपुर)
तृतीय: यशिफ (बैकुंठपुर)
अंडर-7 (बालिका):
प्रथम: अंशा फातिमा (बैकुंठपुर)
द्वितीय: आयत परवीन (बैकुंठपुर)
कार्यक्रम के सफल आयोजन में मुख्य आर्बिटर शेष रतन जायसवाल, बी मनियन, अंजुम, शगुफ्ता खानम, शिवहरी, अजय गुप्ता, आशीष गुप्ता, संवर्त कुमार रूप, विजय जांगड़े, आनंद कुमार तिवारी, असगर इमाम ने विशेष योगदान दिया। प्रतियोगिता का संचालन अब्दुल शमीम ने कुशलता से किया।
अंत में जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए अभिभावकों का भी धन्यवाद ज्ञापित किया जिन्होंने बच्चों को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
