Advertisement Carousel

सड़क पर ‘तैरने’ लगीं मछलियां…सैकड़ों की संख्या में लोग जुट गए और बटोरने लगे मछलियां

राजिमः छत्तीसगढ़ के राजिम इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग 30 सी पर पिकअप का दरवाजा खुलने से मछलियां सड़क पर बिखर गई। सड़क पर म‍छलियों के गिरते ही सैकड़ों की संख्या में लोग जुट गए और मछलियां बटोरने लगे। इसे लेकर धक्का-मुक्की और मारामारी भी शुरू हो गई।

हाइवे पर बिखर गई। इसकी जानकारी मिलने पर आसपास के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे और मछलियां लूट ले गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जितना जिससे बन पाया, उतनी मछलियां लेकर चलते बने। कई लोग हाथ मलते रह गए। जिन लोगों के हाथ मछलिया लगी उनके चेहरे पर मुस्कान नजर आई। वे यह कहते दिखे कि अब होली का असली मजा आएगा।

error: Content is protected !!