Advertisement Carousel

एक ही परिवार के 7 लोग हुए फूड प्वाइजनिंग के शिकार, मासूम बच्ची की गई जान, 2 की हालत गंभीर…

कोरबा। एक ही परिवार के 7 लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गये हैं. 3 साल की मासूम अमृता कंवर की मौत हो गई है. वहीं 2 की हालत गम्भीर बताई जा रही है. बाकी लोगों का इलाज जारी है. घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया है.

बता दें कि पूरी घटना उरगा थाना अंतर्गत गिधौरी गांव की है. जहां एक साथ सभी ने रोटी और चाय का सेवन किया था. जिसके बाद एक बाद एक सभी की हालत बिगड़ती चली गई. सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान 3 साल के बच्ची की जान चली गई.घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

error: Content is protected !!