Advertisement Carousel

गर्लफ्रेंड के सामने ही उसकी सहेली के साथ रेप…

बलरामपुर । बलरामपुर जिला में गर्लफ्रेंड के सामने ही उसकी सहेली के साथ रेप की कोशिश करने वाले सिरफिरे आशिक की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कालेज में पढ़ने वाला छात्र अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने उसके घर गया हुआ था। जहां उसकी नाबालिग सहेली को देखने के बाद वह दोनों लड़कियों के साथ रेप की कोशिश करने लगा। बाॅयफ्रेंड की इस करतूत को देख दोनों सहेलियों ने उसका गला घोंटकर उसे मौत की नींद सुला दिया। पुलिस ने मृतक की गर्लफे्रंड और उसकी सहेली को गिरफ्तार कर लिया है।

कालेज छात्र की हत्या का ये पूरा मामला बलरामपुर जिला के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक ग्राम पुटसूरा निवासी 18 वर्षीय वीरेंद्र यादव अपनी बहन के साथ बलरामपुर के वार्ड क्रमांक-2 मरियमपारा में किराए के मकान में रहकर कालेज की पढ़ाई कर रहा था। बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह वह अपनी गर्लफे्रंड से मिलने उसके घर गया था। जिसके बाद वह वापस घर नही लौटा। दोपहर डेढ़ बजे के करीब वीरेंद्र की बहन को एक युवक ने फोन कर बताया उसके भाई के बेहोशी की हालत में किसी युवती के घर के बाहर पड़े होने की जानकारी दी गयी।

वीरेंद्र की बहन पुनीता आनन फानन में मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से भाई को हॉस्पिटल इलाज के लिए पहुंचाया गया। जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना प्रभारी नरेंद्र त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ मौके पर जांच के लिए पहुंचे। शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है। मृतक की बहन पुनीता की रिपोर्ट पर पुलिस ने युवती और उसकी नाबालिग सहेली को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। पुलिस की पूछताछ में लड़की ने बताया कि वह किराए के मकान में रहकर कॉलेज की पढ़ाई कर रही थी। युवती ने बताया कि उसका वीरेंद्र के साथ अफेयर चल रहा था। 26 मार्च की वीरेंद्र उससे मिलने के लिए उसके किराये के मकान में पहुंचा था।

घर पर उसे और उसकी सहेली को देख वीरेंद्र की नीयत बिगड़ गई। उसने दोनों के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। दोनों सहेलियों द्वारा उसे मना करने की काफी कोशिश किया गया, लेकिन वो नहीं माना। इससे तैश में आकर दोनों सहेलियों ने घर में रखी नाइलोन की रस्सी को पंखे की रॉड में फंसाया और फंदा बनाकर वीरेंद्र के गले में डालकर घोंटकर मौत् के घाट उतार दिया। बाॅयफ्रेंड की हत्या के बाद आरोपी प्रेमिका ने अपनी सहेली के साथ मिलकर लाश को घर से बाहर फेंक दिया। इसके बाद दोनों अपने कमरे में चली गईं। बुधवार सुबह उन्होंने देखा तो वीरेंद्र यादव की लाश घर के बाहर वहीं पड़ी थी। जिसके बाद उन्होने इसकी सूचना अपने एक परिचित युवक को दी, जिसने वीरेंद्र की बहन को कॉल कर भाई के वहां पड़े होने की जानकारी दी। इस हत्याकांड का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी प्रेमिका और उसकी नाबालिग सहेली को गिरफ्तार कर लिया है।

error: Content is protected !!