Sunday, April 20, 2025
बड़ी खबर सलमान खान के आवास के बाहर फायरिंग करने वाले...

सलमान खान के आवास के बाहर फायरिंग करने वाले 2 शूटर गिरफ्तार….

-

मुंबई।  बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच दोनों आरोपियों को गुजरात के भुज से दबोच लिया है। दोनों आरोपी बिहार के रहने वाले हैं। आज, मंगलवार (16 अप्रैल) को दोनों आरोपियों को मुंबई लाया जाएगा। यहां पूछताछ की जाएगी।

 मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपियों को भुज में माता के गढ़ के पास से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान विकी गुप्ता (24 साल) और सागर पाल (21 साल) के रूप में हुई है। दोनों बिहार में चंपारण के रहने वाले हैं।

बता दें कि 14 अप्रैल की सुबह 5 बांद्रा पश्चिम में सलमान खान के आवास गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर चार राउंड हवाई फायरिंग की गई थी। दोनों शूटर बाइक से आए थे और फायरिंग करने के बाद फरार हो गए। पहचान छिपाने के लिए दोनों ने हेलमेट पहन रखा था। दोनों शूटर वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक से बांद्रा स्थित माउंट मैरी चर्च पहुंचे थे। वहां बाइक छोड़कर कुछ दूर पैदल चले। इसके बाद बांद्रा रेलवे स्टेशन के लिए एक ऑटोरिक्शा लिया। फिर वे बोरीवली की ओर जाने वाली एक ट्रेन में सवार हो गए। लेकिन सांताक्रूज रेलवे स्टेशन पर उतर गए। इन जगहों के सीसीटीवी फुटेज में आरोपियों को देखा गया था।

मुंबई क्राइम ब्रांच के अनुसार, हमले की साजिश राजस्थान में एक महीने पहले रची गई थी। शूटरों ने सलमान के पनवेल फार्म हाउस के पास एक कमरा किराए पर लिया था। वहां रहते हुए दोनों फार्म हाउस की रेकी कर रहे थे। सलमान अक्सर अपने फार्म हाउस जाते रहते हैं। इसके अलावा शूटर्स ने गैलेक्सी अपार्टमेंट की भी रेकी की थी।

Latest news

- Advertisement -

कांदूल में अवैध गैस रिफिलिंग करते दो आरोपी गिरफ्तार

एण्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट और मुजगहन पुलिस की...

राजधानी के सभी वार्डों में खुलेंगे महतारी सिलाई केंद्र, सांसद बृजमोहन ने दिए निर्देश

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना भाजपा सरकार की प्राथमिकता: सांसद बृजमोहन अग्रवाल

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!