Advertisement Carousel

Lok Sabha Elections 2024: काउंटिग 4 जून को, सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती, मतगणना की वेब कास्टिंग होगी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रदेश की सभी 11 सीटों पर 4 जून को मतगणना होगी, इसके लिए प्रदेश के सभी 33 जिलों में मतगणना होगी। मतप्रतिशत के हिसाब से कांकेर लोकसभा का परिणाम सबसे पहले और सरगुजा के नतीजे सबसे अंत में आने की संभावना है। राज्य मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार राज्य की 11 लोकसभा क्षेत्रों के लिए प्राप्त पोस्टल बैलेट की गिनती संसदीय क्षेत्र के मुख्यालय में होगी।

सुरक्षा के साथ वेब कास्टिंग की व्यवस्था

लोकसभा चुनाव 4 जून को होने वाली मतगणना के संबंधी तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारियों को आयोग की ओर से दिए गए दिशा- निर्देशों का गंभीरता के साथ पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। मतगणना के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे साथ ही वेब कास्टिंग की भी व्यवस्था की जाएगी

बता दें कि छत्त्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों के लिए तीन चरणों में मतदान हुआ है। पहले चरण में 19 अप्रैल को बस्तर संसदीय क्षेत्र के लिए वोट डाले गए थे। दूसरे चरण में 3 सीटों, कांकेर, राजनांद‌गांव और महासमुंद के लिए 26 अप्रैल को मतदान हुआ था। बाकी बची 7 सीटों दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, कोरबा, रायगढ़ और अंबिकापुर के लिए 7 मई को वोट डाले गए थे।

error: Content is protected !!