Advertisement Carousel

सुकमा में आठ नक्सलियों ने किया सरेंडर,सीएम साय ने फोर्स को दी बधाई…

सुकमा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा चलाए जा रहे उन्मूलन नीति एवं सुकमा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे पूना नार्कोम अभियान से प्रभवित होकर 4 इनामी माओवादी सहित 8 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। इन सभी नक्सलियों को आत्मसमर्पण करवाने में सीआरपीएफ 226 एवं कुकानार पुलिस का विशेष योगदान रहा।

इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फोर्स को बधाई देेते हुए एक्स पर लिखा, कि सुकमा जिले में सक्रिय 4 इनामी सहित 8 नक्सलियों द्वारा आत्मसमर्पण किए जाने की सुखद खबर प्राप्त हुई। हमारी सरकार की छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति एवं नियद नेल्लानार योजना से प्रभावित होकर नक्सली बंदूक छोड़कर समाज की मुख्य धारा में लौट रहे हैं। जिनके पुनरूत्थान के लिए हमारी सरकार तत्पर है।

error: Content is protected !!