Advertisement Carousel

बीजापुर मुठभेड़: सुरक्षा बलों का बड़ा ऑपरेशन, दो माओवादी ढेर; AK-47 व पिस्टल बरामद


बीजापुर | 29 जनवरी 2026
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। जिले के दक्षिण क्षेत्र में डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिज़र्व गार्ड) और माओवादियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में अब तक दो सशस्त्र माओवादी मारे गए हैं। मौके से AK-47 राइफल, 9 एमएम पिस्टल सहित भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है।


पुलिस को खुफिया इनपुट मिला था कि इलाके में सशस्त्र माओवादी दस्ते की मौजूदगी है। इसके बाद डीआरजी की टीम को सर्च ऑपरेशन पर रवाना किया गया। सुबह करीब 7 बजे से दोनों ओर से रुक-रुक कर फायरिंग होती रही। मुठभेड़ के बाद जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर सर्चिंग तेज कर दी।


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियान अभी जारी है। जवानों की सुरक्षा को देखते हुए मुठभेड़ स्थल, बलों की संख्या और ऑपरेशन से जुड़ी अन्य संवेदनशील जानकारियां फिलहाल सार्वजनिक नहीं की जा रही हैं।

सर्च ऑपरेशन पूरा होने के बाद विस्तृत रिपोर्ट जारी की जाएगी।
इस कार्रवाई को नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षा बलों की एक और बड़ी सफलता माना जा रहा है।

error: Content is protected !!