Advertisement Carousel

पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव की पत्नी इंदिरा सिंह का निधन, पिछले कुछ महीनों से चल रही थी बीमार…

अंबिकापुर। राजपरिवार की सदस्य बेबी राज (इंदिरा सिंह जी )ने लंबी बीमारी के बाद आज अंतिम सांसें ली। पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के निवास तपस्या में बेबी राज सिंह का निधन हुआ। आज दोपहर करीब 2 बजे कोठी घर के सामने स्थित रानी तालाब में उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा। बेबी राज के आकस्मिक निधन से राज परिवार सहित शहर में शोक का माहौल है।

प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की अर्द्धांगिनी इंदिरा सिंह पिछले 6 महिनों से कैंसर से पीड़ित थी। इनका ईलाज दिल्ली एवं मुम्बई के प्रमुख अस्पतालों में चल रहा था, जिन्हें 13 जून 2024 को मुम्बई से अम्बिकापुर एयर एम्बुलेंस के माध्यम से लाया गया था। आज सुबह 8 बजे अम्बिकापुर में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार दोपहर 2 बजे स्थानीय रानी तालाब, अम्बिकापुर में किया जायेगा। इनका जन्म दिनांक 12 अप्रैल 1950 को धरमजयगढ़ राजपरिवार में हुआ था।

error: Content is protected !!