Advertisement Carousel

मोदी सरकार किसानों के लिए समर्पित, धान के एमएसपी में बढ़ोतरी का फैसला किसान हित में : अरुण साव

रायपुर।राज्य सरकार ने किसानों से 3100 रुपए क्विंटल में धान खरीदी की है। छत्तीसगढ़ में पीएम मोदी जी ने किसानों से जो वादा किया था, उसे निभाया है। प्रधानमंत्री मोदी जी ने धान के लिए नया एमएसपी 2,300 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया है, जो पिछले मूल्य से 117 रुपए अधिक है।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने गुरुवार को रायपुर आवास में पत्रकारों से चर्चा करते हुए यह बातें कही। आगे उन्होंने कहा कि, केंद्र सरकार लगातार किसानों की तरक्की और बेहतरी के लिए काम कर रही है। केंद्र सरकार द्वारा समर्थन में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है। मोदी कैबिनेट का यह फैसला किसानों के हित में हैं।

साव ने कहा कि, खेती किसानी का समय आ गया है। किसानों को सही समय पर खाद मिले, इसके लिए राज्य सरकार ने पूरी तैयारी की है। भाजपा सरकार में किसानों को कोई परेशानी नहीं होगी।

साव ने कहा कि, देश और विदेशों में कल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। साथ ही छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भी योग दिवस का आयोजन किया गया है। कई विभागों में और कई उपसंभागों में नीचे स्तर पर भी विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मैं कल कोरबा में उपस्थित रहूंगा। हमारे सम्मानित मंत्रीगण अलग अलग जिलों के कार्यक्रम में रहेंगे। माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी रायपुर कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मैं कल कोरबा में रहने वाला हूं।

रायगढ़ जिले में मुख्य नगर पालिका अधिकारी सहित 3 उप अभियंताओं और लेखापाल का निलंबन की कार्रवाई के सवाल पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि, जहां पर भी अनियमितता पाई जाएगी, कार्यों में लापरवाही होगी, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। किसी को बक्शा नहीं जाएगा।

error: Content is protected !!