Thursday, March 27, 2025
हमारे राज्य जब तक पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक हमारी सरकार...

जब तक पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक हमारी सरकार न बने हमारा सफर अधूरा है:नितिन नबीन

-

रायपुर।कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने कहा कि प्रदेश कार्य समिति में हुई चर्चा और तय कार्य योजना को लेकर जन-जनतक जाना है। कांग्रेस शासन काल में भाजपा के आंदोलनों में जनता के मुद्दों को लेकर कार्यकर्ताओं के परिश्रम ने भाजपा को सत्ता तक पहुंचा है। कांग्रेस के खिलाफ हुए चरणबद्ध आंदोलन में कार्यकर्ताओं की सहभागिता ने भाजपा को जीत दिलाई है। लेकिन यह जीत अभी आधा सफर है। हम सरकार सिर्फ सत्ता हासिल करने के लिए ही नहीं बनाते। अभी और आगे जाना है पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक जब तक भाजपा का झंडा नहीं फहराएगा हमारा सफर अधूरा है। नबीन ने कहा कि कांग्रेस के वोट बैंक को पूरी तरह घटाकर हमें बीजेपी को मजबूत बनाएंगे इसलिए हमें निकाय और पंचायत चुनाव में जीतने के लिए एकजुट होना है।

प्रदेश भाजपा प्रभारी नबीन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश मजबूती से खड़ा है। इसलिए विश्व मोदी जी की बात सुनता है। इसलिए हमें निकाय और पंचायत चुनाव में एकजुटता दिखानी है। पार्टी का प्रत्याशी चाहे कोई भी हो, चुनाव में भाजपा को जीताना है।


प्रदेश भाजपा प्रभारी नबीन ने कहा कि आज हम सत्ता में हैं लेकिन सरकार चलाने की जिम्मेदारी सिर्फ विधायक, मंत्री, सांसदों की नहीं है हम सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के हित का चिंतन करना होगा। सरकार के कार्यों व योजनाओं को लेकर जन-जन तक जाना है। प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में हमें समन्वय कायम करके समयबध्द तरीके से लक्ष्य को हासिल करना होगा।

Latest news

CBI की छापेमारी पर सियासी घमासान, भूपेश बघेल ने मोदी-शाह पर लगाया संरक्षण का आरोप

रायपुर। छत्तीसगढ़ में CBI की छापेमारी को लेकर राजनीतिक घमासान तेज हो गया...

15 घण्टे की छापेमारी, भूपेश बघेल ने मीडिया से कहा, फिर कुछ नहीं मिला ?

भिलाई। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई स्थित आवास पर केंद्रीय...

कश्मीर की वादियों में बसा स्वर्ग: बेताब घाटी भी हैं अद्भुत, ट्रैकिंग और कैंपिंग के लिए मजेदार

पहलगाम (अनंतनाग)।बर्फ से ढके पहाड़ों, हरी-भरी वादियों, बहती नदियों और घने जंगलों...

अन्नपूर्णा सर्किट: हिमालय की गोद में बसा दुनिया का सबसे खूबसूरत हाई-एल्टीट्यूड ट्रेक

काठमांडू: नेपाल में स्थित अन्नपूर्णा सर्किट ट्रेक को दुनिया के सबसे रोमांचक...
- Advertisement -

चूड़धार ट्रैक: शिव की नगरी में रोमांच, प्रकृति और आस्था का अद्भुत संगम

हिमाचल प्रदेश की सुरम्य वादियों में बसा चूड़धार ट्रैक अपने अनूठे प्राकृतिक सौंदर्य,...

छत्तीसगढ़ में कानून का राज है, जो भी दोषी होगा, उसे सख्त से सख्त सजा मिलेगी – सीएम साय

महादेव सट्टा ऐप घोटाला: छत्तीसगढ़ में CBI के छापे, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बयान

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!