Wednesday, April 30, 2025
बड़ी खबर बिस्तर पर भोजन करना क्यों है अशुभ? आज ही...

बिस्तर पर भोजन करना क्यों है अशुभ? आज ही करें बंद, होता है ये बड़ा नुकसान

-

नई दिल्ली : वास्तु शास्त्र प्राचीन भारतीय वास्तुकला का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह हमारे आसपास के वातावरण, खासकर हमारे घरों को किस तरह से व्यवस्थित किया जाए, इस बारे में विस्तृत दिशा निर्देश प्रदान करता है। वास्तु वह विज्ञान है जो किसी भी स्थान के पंच तत्वों को नियंत्रित करने में मदद करता है। अक्सर ऐसा होता है कि लोग बिस्तर पर बैठकर भोजन करने लगते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, बिस्तर पर बैठकर भोजन करना अशुभ माना जाता है। इससे घर में नकारात्मकता बढ़ने लगती है। साथ ही मां लक्ष्मी भी नाराज होती है, ऐसे में हमेशा डायनिंग टेबल या जमीन पर सही दिशा में बैठकर भोजन करना चाहिए। खैर, बहुत से लोग वास्तु के इस जानकारी के अभाव में इस गलती को प्रतिदिन दोहराते हैं। ऐसे में आपको सही नियमों के बारे में जानना चाहिए। इसलिए आइए इस लेख में जानते हैं कि आखिर क्यों बिस्तर पर बैठना हमारे लिए हानिकारक हो सकता है और इससे बचने के क्या उपाय हैं।

बिस्तर पर बैठने के नुकसान

वास्तु शास्त्र के अनुसार, बिस्तर को विश्राम और निद्रा के लिए एक पवित्र स्थान माना जाता है। जब हम बिस्तर पर बैठते हैं तो हम इस पवित्र स्थान को अशुद्ध करते हैं और इसमें नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बिस्तर पर बैठकर भोजन करने से धन हानि होती है। यह हमारे आर्थिक जीवन को प्रभावित करता है और हमें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। बिस्तर पर बैठकर खाना खाना हमारी सेहत के लिए भी हानिकारक हो सकता है। इससे पेट दर्द, और पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। वास्तु के अनुसार, बिस्तर पर बैठने से दांपत्य जीवन में कलह और तनाव बढ़ सकता है। बिस्तर पर बैठकर काम करने से मन अशांत रहता है और नींद खराब होती है। इससे मानसिक तनाव और चिंता बढ़ सकती है

भोजन करने का सही तरीका

डानिंग टेबल भोजन करने के लिए सबसे सही होता है। इसके अलावा आप जमीन पर अच्छे से बैठकर भोजन कर सकते हैं।

इस दिशा में करें भोजन

वास्तु के अनुसार भोजन ग्रहण करते समय सही दिशा में बैठना बहुत जरूरी होता है। पूर्व या उत्तर दिशा की तरफ मुंह करके भोजन शुभ माना जाता है। इसलिए व्यक्ति को हमेशा इस दिशा में मुख कर के ही भोजन ग्रहण करना चाहिए। माना जाता है कि अगर पूर्व दिशा की ओर सिर करके खाना खाया जाए, तो आपको रोग से मुक्ति मिल सकती है। इसके अलावा कभी भी दक्षिण दिशा में मुंह करके भोजन नहीं करना चाहिए।

इन नियमों का भी करें पालन
अगर आप नीचे बैठकर भोजन ग्रहण कर रहे हैं, तो सही आसन का चयन करें। इस दौरान बैठने वाले स्थान की साफ-सफाई का खास ध्यान रखें। खाना हमेशा साफ जगह पर ही खाना चाहिए। व्यक्ति को कभी भी भोजन करते समय जूते चप्पल नहीं पहने चाहिए। ऐसा करने से घर में धन की कमी होने लगती है। साथ ही कर्ज भी बढ़ सकता है। इसलिए घर में सही मुद्रा में बैठकर ही भोजन ग्रहण करें।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, बिस्तर को एक पवित्र स्थान माना जाता है और इसे हमेशा साफ-सुथरा रखना चाहिए। बिस्तर पर बैठने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और यह हमारे जीवन के विभिन्न पहलुओं को प्रभावित कर सकता है। इसलिए, हमें बिस्तर पर बैठने से बचना चाहिए और वास्तु के अनुसार अपने बिस्तर को व्यवस्थित करना चाहिए।

Latest news

1 मई जन्मदिन पर सादगी के साथ वंचितों की सेवा करें: बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर / जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में निर्दोष...

नगरीय निकायों को महापौर, अध्यक्ष और पार्षद निधि के तहत 103 करोड़ रुपए जारी

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निधि का सदुपयोग कर शहरी आबादी को समुचित...
- Advertisement -

एक वर्ष में सर्वाधिक स्वास्थ्य संस्थाओं को मिली राष्ट्रीय स्तर पर पहचान

स्वास्थ्य सेवा प्रदायगी की दिशा में नए प्रतिमान गढ़ रहा है छत्तीसगढ़

राजभवन में फर्जीवाड़ा करने वाला महामंडलेश्वर 5 साल बाद गिरफ्तार

पूर्व राज्यपाल के लेटरहेड पर किए थे फर्जी आदेश...

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!