Advertisement Carousel

भाजपा महिला मोर्चा मनाएगी सावन महोत्सव , महिला मोर्चा की सावन महोत्सव में शामिल होगी राष्ट्रीय एवं प्रदेश की पदाधिकारी

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा 11 अगस्त को सावन महोत्सव मनाया जाएगा, जिसमें राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर की पदाधिकारी शामिल होंगी। यह कार्यक्रम भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सुबह 11:00 बजे आयोजित किया जाएगा। इसमें सावन रानी और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें महिला कार्यकर्ता और बहनें भाग ले सकती हैं।

मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती सुनीता दुग्गल (पूर्व सांसद, हरियाणा), श्रीमती कौशल्या साय (मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी), भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडेय, सुश्री लता उसेंडी, राष्ट्रीय महिला मोर्चा की कार्यसमिति सदस्य श्रीमती पूजा विधानीऔर महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत उपस्थित रहेंगी।

error: Content is protected !!